Daniel 2:48 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab raja ne daniyyel ka pad bada kiya, aur usako bahut se bade bade dan diae aur yah agyaa dee ki vah babul ke sare praant par hakim aur babul ke sab paanditon par mukhy pradhaan bane.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसके बाद उस राजा ने दानिय्येल को अपने राज्य में एक अत्यन्त महत्वपूर्ण पद प्रदान किया तथा राजा ने बहुत से बहुमूल्य उपहार भी दानिय्येल को दिये। नबूकदनेस्सर ने दानिय्येल को बाबुल के समूचे प्रदेश का शासक नियुक्त कर दिया। तथा उसने दानिय्येल को बाबुल के सभी पण्डितों का प्रधान बना दिया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
राजा नबूकदनेस्‍सर ने दानिएल को अपने दरबार में उच्‍च पद पर नियुक्‍त किया और उसे अनेक बहुमूल्‍य उपहार दिए। उसने दानिएल को बेबीलोन देश के समस्‍त क्षेत्र पर शासक नियुक्‍त कर दिया और उसे बेबीलोन की दरबारी विद्वान-मंडली का अध्‍यक्ष बना दिया।
Hindi Bible HHBD
तब दानिरयेल के बिनती करने से राजा ने शद्रक, मेशक, और अबेदनगो को बाबुल के प्रान्त के कार्य के ऊपर नियुक्त कर दिया; परन्तु दानिरयेल आप ही राजा के दरबार में रहा करता था।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब राजा ने दानिय्येल का पद बड़ा किया, और उसको बहुत से बड़े बड़े दान दिए; और यह आज्ञा दी कि वह बेबीलोन के सारे प्रान्त पर हाकिम और बेबीलोन के सब पण्डितों पर मुख्य प्रधान बने।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब राजा ने दानिएल को एक ऊंचे पद पर ठहराया और उसे बहुत सारे कीमती उपहार दिये. राजा ने उसे सारे बाबेल प्रदेश का शासक बनाया और बाबेल के सब बुद्धिमान लोगों के ऊपर उसे अधिकारी ठहराया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब राजा ने दानिय्येल का पद बड़ा किया #, और उसको बहुत से बड़े-बड़े दान दिए; और यह आज्ञा दी कि वह बाबेल के सारे प्रान्त पर हाकिम और बाबेल के सब पंडितों पर मुख्य प्रधान बने।