Daniel 2:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
raja ne kasaadiyon ko uttr diya, maain yah agyaa de chuka hoon ki yadi tum fal samet svapn ko n bataoge to tum ttukade ttukade kiae jaoge, aur tumhare ghar faunkava diae jaaenge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस पर राजा नबूकदनेस्सर ने उन लोगों से कहा, “नहीं! वह सपना क्या था, यह भी तुम्हें ही बताना है और उस सपने का अर्थ क्या है, यह भी तुम्हें ही बताना है और यदि तुम ऐसा नहीं कर पाये तो मैं तुम्हारे टुकड़े—टुकड़े कर डालने की आज्ञा दे दूँगा। मैं तुम्हारे घरों को तोड़ कर मलबे के ढ़ेर और राख में बदल डालने की आज्ञा भी दे दूँगा
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
राजा नबूकदनेस्‍सर ने कसदी पंडितों को उत्तर दिया, ‘मेरा वचन अटल है! यदि तुम मेरा स्‍वप्‍न और उसका अर्थ मुझे नहीं बताओगे, तो तुम निश्‍चय जानो कि तुम्‍हारे शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएंगे, और तुम्‍हारे घर खण्‍डहर बना दिए जाएंगे।
Hindi Bible HHBD
राजा ने कसदियों को उत्तर दिया, मैं यह आज्ञा दे चुका हूं कि यदि तुम फल समेत स्वप्न को न बताओगे तो तुम टुकड़े टुकड़े किए जाओगे, और तुम्हारे घर फुंकवा दिए जाएंगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
राजा ने कसदियों को उत्तर दिया, “मैं यह आज्ञा दे चुका हूँ कि यदि तुम फल समेत स्वप्न को न बताओगे तो तुम टुकड़े टुकड़े किए जाओगे, और तुम्हारे घर फुँकवा दिए जाएँगे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
राजा ने ज्योतिषियों को उत्तर दिया, “मैंने यह दृढ़ निश्चय किया है: यदि तुम लोग मुझे स्वप्न सहित उसका अर्थ नहीं बताओगे, तो मैं तुम्हें टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा और तुम्हारे घरों को कचरे के ढेर में बदल दूंगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
राजा ने कसदियों को उत्तर दिया, “मैं यह आज्ञा दे चुका हूँ कि यदि तुम अर्थ समेत स्वप्न को न बताओगे तो तुम टुकड़े-टुकड़े किए जाओगे, और तुम्हारे घर फुँकवा दिए जाएँगे।