Daniel 2:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur yaadi tum fal samet svapn ko bata do to mujh se bhanati bhanati ke dan aur bharee praatishtta paoge.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और यदि तुम मुझे मेरा सपना बता देते हो और उसकी व्याख्या कर देते हो तो मैं तुम्हें अनेक उपहार, बहुत से प्रतिफल और महान आदर प्रदान करूँगा। सो तुम मुझे मेरे सपने के बारे में बताओ और बताओ कि उसका अर्थ क्या है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पर यदि तुम अर्थ-सहित मेरा स्वप्न मुझे बता दोगे तो मैं तुम्हें पुरस्कारों-उपहारों से लाद दूंगा, और तुम्हारा बड़ा सम्मान करूंगा। अच्छा, अब मुझे मेरा स्वप्न और उसका अर्थ बताओ।’
Hindi Bible HHBD
और यदि तुम फल समेत स्वप्न को बता दो तो मुझ से भांति भांति के दान और भारी प्रतिष्ठा पाओगे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पर यदि तुम फल समेत स्वप्न को बता दो तो मुझ से भाँति भाँति के दान और भारी प्रतिष्ठा पाओगे। इसलिये तुम मुझे फल समेत स्वप्न बताओ।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पर यदि तुम स्वप्न को बताकर उसका अर्थ भी बताते हो, तो तुमको उपहार और ईनाम और बहुत आदरमान दिया जाएगा. इसलिये तुम मुझे स्वप्न बताओ और उसका अर्थ भी बताओ.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और यदि तुम अर्थ समेत स्वप्न को बता दो # तो मुझसे भाँति-भाँति के दान और भारी प्रतिष्ठा पाओगे। इसलिए तुम मुझे अर्थ समेत स्वप्न बताओ।”