Daniel 3:20 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir apanee sena men ke kai aek balavana purooshaen ko us ne agyaa dee, ki shadrak, meshak aur abedanago ko bandhakar unhen dhadhakate huae bhtthe men dal do.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसके बाद नबूकदनेस्सर ने अपनी सेना के कुछ बहुत मज़बूत सैनिकों को आज्ञा दी कि वे शद्रक, मेशक और अबेदनगो को बाँध लें। राजा ने उन सैनिकों को आज्ञा दी कि वे शद्रक, मेशक और अबेदनगो को धधकती भट्टी में झोंक दें।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तत्‍पश्‍चात् उसने अपनी सेना के कुछ बलिष्‍ठ योद्धाओं को आदेश दिया कि वे शद्रक, मेशक और अबेदनगो को बाँधकर धधकती हुई अग्‍नि की भट्ठी में फेंक दें। बलिष्‍ठ योद्धाओं ने ऐसा ही किया।
Hindi Bible HHBD
फिर अपनी सेना में के कई एक बलवान् पुरूषों को उस ने आज्ञा दी, कि शद्रक, मेशक और अबेदनगो को बान्धकर उन्हें धधकते हुए भट्ठे में डाल दो।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर अपनी सेना में के कई एक बलवान पुरुषों को उसने आज्ञा दी, कि शद्रक, मेशक और अबेदनगो को बाँधकर उन्हें धधकते हुए भट्ठे में डाल दो।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और उसने अपनी सेना के कुछ सबसे बलिष्ठ सैनिकों को आदेश दिया कि शद्रख, मेशेख और अबेद-नगो को बांधकर धधकती भट्टी में झोंक दिया जाए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर अपनी सेना में के कई एक बलवान पुरुषों को उसने आज्ञा दी, कि शद्रक, मेशक और अबेदनगो को बाँधकर उन्हें धधकते हुए भट्ठे में डाल दो।