Daniel 3:21 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab ve puroosh apane mojo, angarakho, bagon aur aur vasren saahit bandhakar, us dhadhakate huae bhtthe men dal diae gaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सो शद्रक, मेशक और अबेदनगो को बाँध दिया गया और फिर धधकती भट्टी में धकेल दिया गया। उन्होंने अपने वस्त्र—अंगरखे, पतलूनें और टोप तथा अन्य कपड़े पहन रखे थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उन्‍होंने इन तीनों व्यक्‍तियों को उनके पायजामों, अंगरखों, पगड़ियों तथा अन्‍य वस्‍त्रों सहित बाँध दिया और उनको धधकती हुई अग्‍नि की भट्ठी में फेंक दिया।
Hindi Bible HHBD
तब वे पुरूष अपने मोजों, अंगरखों, बागों और और वस्त्रों सहित बान्धकर, उस धधकते हुए भट्ठे में डाल दिए गए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब वे पुरुष अपने मोज़ों, अंगरखों, बागों और अन्य वस्त्रों सहित बाँधकर, उस धधकते हुए भट्ठे में डाल दिए गए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अतः इन तीनों को उनके पहिने गये लबादा, पजामा, पगड़ी और अन्य कपड़ों सहित बांधकर धधकती भट्टी में फेंक दिया गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब वे पुरुष अपने मोजों, अंगरखों, बागों और वस्त्रों सहित बाँधकर, उस धधकते हुए भट्ठे में डाल दिए गए।