Daniel 3:25 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
fir us ne kaha, ab maain dekhta hoon ki char puroosh ag ke beech khule huae tthal rahe haai, aur unako kuchh bhee hani naheen pahunchee aur chauthe puroosh ka svaroop ishvar ke putra ke sadrashy haai..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
राजा बोला, “देखो, मुझे तो आग के भीतर इधर—उधर घूमते हुए चार व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं। वे बंधे हुए नहीं हैं और आग उनका कुछ नही बिगाड़ पाई है। देखो, वह चौथा पुरूष तो किसी स्वर्गदूत जैसा दिखाई दे रहा है!”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
राजा ने कहा, ‘किन्‍तु मैं चार व्यक्‍तियों को आग के ऊपर चलते-फिरते देख रहा हूं। वे बन्‍धन-मुक्‍त हैं। उनका शरीर तनिक भी झुलसा नहीं है। चौथे व्यक्‍ति का रूप ईश-पुत्र के सदृश है।’
Hindi Bible HHBD
फिर उस ने कहा, अब मैं देखता हूं कि चार पुरूष आग के बीच खुले हुए टहल रहे हैं, और उनको कुछ भी हानि नहीं पहुंची; और चौथे पुरूष का स्वरूप ईश्वर के पुत्रा के सदृश्य है।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर उसने कहा, “अब मैं देखता हूँ कि चार पुरुष आग के बीच खुले हुए टहल रहे हैं, और उनको कुछ भी हानि नहीं पहुँची; और चौथे पुरुष का स्वरूप ईश्‍वर के पुत्र के सदृश है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
राजा ने कहा, “देखो! मैं आग के बीच चार व्यक्तियों को चलते हुए देख रहा हूं, वे बंधे हुए नहीं हैं और उन्हें कुछ भी हानि नहीं हुई है, और चौथा व्यक्ति देवताओं के पुत्र जैसे दिख रहा है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर उसने कहा, “अब मैं देखता हूँ कि चार पुरुष आग के बीच खुले हुए टहल रहे हैं, और उनको कुछ भी हानि नहीं पहुँची; और चौथे पुरुष का स्वरूप परमेश्वर के पुत्र के सदृश्य है।”