Daniel 4:26 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur us vraksha ke toontt ko jad samet chhodne kee agyaa jo hui haai, isaka arth yah haai ki tera rajy tere liye bana rahega aur jab too jan lega ki jagat ka prabhu svarga hee men haai, tab too fir se rajy karane paaega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“वृक्ष के तने और उसकी जड़ों को धरती में छोड़ देने को आदेश का अर्थ यह है—कि आपका साम्राज्य आपको वापस मिल जायेगा। किन्तु यह उसी समय होगा जब तुम यह जान जाओगे कि तुम्हारे राज्य पर परम प्रधान परमेश्वर का ही शासन है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“पवित्र प्रहरी ने यह आदेश दिया था कि तने को जड़ के साथ छोड़ दो। उसका यह अर्थ है: जिस समय आपको अनुभव हो जाएगा कि स्‍वर्ग में विराजमान परमेश्‍वर ही मानव-जाति पर राज्‍य करता है, उस समय ही आपका राज्‍य आपको प्राप्‍त हो जाएगा।
Hindi Bible HHBD
और उस वृक्ष के ठूंठ को जड़ समेत छोड़ने की आज्ञा जो हुई है, इसका अर्थ यह है कि तेरा राज्य तेरे लिये बना रहेगा; और जब तू जान लेगा कि जगत का प्रभु स्वर्ग ही में है, तब तू फिर से राज्य करने पाएगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उस वृक्ष के ठूँठ को जड़ समेत छोड़ने की आज्ञा जो हुई है, इसका अर्थ यह है कि तेरा राज्य तेरे लिए बना रहेगा; और जब तू जान लेगा कि जगत का प्रभु स्वर्ग ही में है, तब तू फिर से राज्य करने पाएगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
पेड़ के ठूंठ को इसके जड़ों सहित छोड़ने की जो आज्ञा दी गई है, उसका अर्थ यह है कि आपको आपका राज्य लौटा दिया जाएगा, जब आप यह बात मान लेंगे कि स्वर्ग ही शासन करता है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उस वृक्ष के ठूँठे को जड़ समेत छोड़ने की आज्ञा जो हुई है, इसका अर्थ यह है कि तेरा राज्य तेरे लिये बना रहेगा; और जब तू जान लेगा कि जगत का प्रभु स्वर्ग ही में है, तब तू फिर से राज्य करने पाएगा।