Daniel 4:31 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yah vachan raja ke munh se nikalane bhee n paya tha ki akashavanee hui, he raja nabookadanessar tere vishay men yah agyaa nikalatee haai ki rajy tere hath se nikal gaya,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
ये शब्द अभी उसके मुँह में ही थे कि एक आकाशवाणी हुई। आकाशवाणी ने कहा, “राजा नबूकदनेस्सर, तेरे साथ ये बातें घटेंगी। राजा के रूप में तुझसे तेरी शक्ति छीन ली गयी है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
ये शब्द मेरे मुंह में ही थे कि अचानक स्वर्ग से यह आवाज सुनाई दी: “ओ राजा नबूकदनेस्सर, यह बात तुझसे ही कही जा रही है। तेरा राज्य तेरे हाथ से निकल गया!
Hindi Bible HHBD
यह वचन राजा के मुंह से निकलने भी न पाया था कि आकाशवाणी हुई, हे राजा नबूकदनेस्सर तेरे विषय में यह आज्ञा निकलती है कि राज्य तेरे हाथ से निकल गया,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यह वचन राजा के मुँह से निकलने भी न पाया था कि आकाशवाणी हुई, “हे राजा नबूकदनेस्सर, तेरे विषय में यह आज्ञा निकलती है: राज्य तेरे हाथ से निकल गया,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अभी राजा के ये वचन उसके मुंह से निकले भी नहीं थे कि स्वर्ग से एक आवाज आई, “हे राजा नबूकदनेज्ज़र, तुम्हारे लिए यह फैसला किया जाता है: तुम्हारा शाही अधिकार तुमसे छीन लिया गया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यह वचन राजा के मुँह से निकलने भी न पाया था कि आकाशवाणी हुई, “हे राजा नबूकदनेस्सर तेरे विषय में यह आज्ञा निकलती है कि राज्य तेरे हाथ से निकल गया,