Daniel 4:6 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab maain ne agyaa dee ki babul ke sab paandit mere svapn ka fal mujhe batane ke liye mere samhane haajir kiae jaaen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सो मैंने यह आज्ञा दी कि बाबुल के सभी बुद्धिमान लोगों को मेरे पास लाया जाये ताकि वे मुझे मेरे स्वप्न का फल बतायें।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अत: मैंने एक राजाज्ञा प्रसारित की कि बेबीलोन देश के सब दरबारी विद्वान मेरे सम्मुख प्रस्तुत हों और मुझे मेरे स्वप्न का अर्थ बताएं।
Hindi Bible HHBD
तब मैं ने आज्ञा दी कि बाबुल के सब पण्डित मेरे स्वप्न का फल मुझे बताने के लिये मेरे साम्हने हाजिर किए जाएं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब मैं ने आज्ञा दी कि बेबीलोन के सब पण्डित मेरे स्वप्न का फल मुझे बताने के लिए मेरे सामने हाजिर किए जाएँ।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये मैंने आज्ञा दी कि बाबेल के सारे बुद्धिमान लोग मेरे सामने लाए जाएं कि वे मेरे स्वप्न का अर्थ बताएं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब मैंने आज्ञा दी कि बाबेल के सब पंडित मेरे स्वप्न का अर्थ मुझे बताने के लिये मेरे सामने हाजिर किए जाएँ।