Daniel 4:8 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
nidan daaniyyel mere sammukh aya, jisaka nam mere devata ke nam ke karan belatashassar rakha gaya tha, aur jis men pavitra ishvaron kee atma rahatee haai aur maain ne usako apana svapn yah kahakar bata diya,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अंत में दानिय्येल मेरे पास आया (मैंने अपने ईश्वर को सम्मानित करने के लिये दानिय्येल को बेलतशस्सर नाम दिया था। पवित्र ईश्वरों की आत्मा का उसमें निवास है।) दानिय्येल को मैंने अपना सपना कह सुनाया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तत्‍पश्‍चात् दानिएल आए, जिनका नाम मेरे ईश-देवता के नाम पर बेलतशस्‍सर रखा गया है, और जिनमें पवित्र परमेश्‍वर का आत्‍मा निवास करता है। मैंने दानिएल को अपना स्‍वप्‍न बताया और उनसे यह कहा,
Hindi Bible HHBD
निदान दानिरयेल मेरे सम्मुख आया, जिसका नाम मेरे देवता के नाम के कारण बेलतशस्सर रखा गया था, और जिस में पवित्रा ईश्वरों की आत्मा रहती है; और मैं ने उसको अपना स्वप्न यह कहकर बता दिया,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अन्त में दानिय्येल मेरे सम्मुख आया, जिसका नाम मेरे देवता के नाम के कारण बेलतशस्सर रखा गया था, और जिस में पवित्र ईश्‍वरों की आत्मा रहती है; और मैं ने उसको अपना स्वप्न यह कहकर बता दिया:
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
आखिर में, दानिएल मेरे सामने आया और मैंने उसे अपना स्वप्न बताया. (उसका नाम मेरे देवता के नाम से बैलशत्सर रखा गया है, और पवित्र देवताओं की आत्मा उसमें है.)
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अन्त में दानिय्येल मेरे सम्मुख आया, जिसका नाम मेरे देवता के नाम के कारण बेलतशस्सर रखा गया था, और जिसमें पवित्र ईश्वरों की आत्मा रहती है; और मैंने उसको अपना स्वप्न यह कहकर बता दिया,