Daniel 5:12 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
kyonaki us men uttm atma, gyaan aur praveenta, aur svapnon ka fal batane aur paheliyan kholane, aur sandeh door karane kee shaktai pai gai. isaaliye ab daaniyyel bulaya jaa, aur vah isaka arth bataaega..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं जिस व्यक्ति के बारे में बातें कर रही हूँ उसका नाम दानिय्येल है। किन्तु राजा ने उसे बेलतशस्सर का नाम दे दिया था। बेलतशस्सर (दानिय्येल) बहुत चुस्त है और वह बहुत सी बाते जानता है। वह स्वप्नों की व्याख्या कर सकता है। पहेलियों को समझा सकता है और कठिन से कठिन हलों को सुलझा सकता है। तू दानिय्येल को बुला। दीवार पर जो लिखा है, उसका अर्थ तुझे वही बतायेगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
क्योंकि उसमें उत्कृष्ट आत्मज्ञान और समझ थी, और वह सपनों का अर्थ बता सकता था, पहेलियों को समझा सकता था और समस्याएं सुलझा सकता था। यह सब गुण दानिएल में थे, जिसका नाम आपके पिता ने बेलतशस्सर रखा था। अत: अब आप दानिएल को बुलाएं। वह आपको दीवार पर लिखे हुए लेख का अर्थ बताएगा।’
Hindi Bible HHBD
क्योंकि उस में उत्तम आत्मा, ज्ञान और प्रवीणता, और स्वप्नों का फल बताने और पहेलियां खोलने, और सन्देह दूर करने की शक्ति पाई गई। इसलिये अब दानिरयेल बुलाया जाए, और वह इसका अर्थ बताएगा।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि उसमें उत्तम आत्मा, ज्ञान और प्रवीणता, और स्वप्नों का फल बताने और पहेलियाँ खोलने, और सन्देह दूर करने की शक्ति पाई गई। इसलिये अब दानिय्येल बुलाया जाए, और वह इसका अर्थ बताएगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसने ऐसा किया क्योंकि दानिएल नामक यह व्यक्ति के पास, जिसे राजा बैलशत्सर नाम से पुकारते थे, तेज दिमाग और ज्ञान और समझ थी, और उसमें स्वप्नों का अर्थ बताने, पहेलियों को समझाने और कठिन समस्याओं का हल निकालने की योग्यता पायी गई थी. इसलिये दानिएल को बुलवा लीजिए, और वह आपको लिखावट का अर्थ बता देगा.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि उसमें उत्तम आत्मा, ज्ञान और प्रवीणता, और स्वप्नों का अर्थ बताने और पहेलियाँ खोलने, और सन्देह दूर करने की शक्ति पाई गई। इसलिए अब दानिय्येल बुलाया जाए, और वह इसका अर्थ बताएगा।”