Daniel 5:13 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab daaniyyel raja ke samhane bheetar bulaya gaya. raja daaniyyel se poochhne laga, kya too vahee daniyyel haai jo mere pita nabookadanessar raja ke yahooda desh se laae huae yahoodee bandhauon men se haai?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
सो वह दानिय्येल को राजा के पास ले आये। राजा ने दानिय्येल से कहा, “क्या तेरा नाम दानिय्येल है मेरे पिता महाराज यहूदा से जिन लोगों को बन्दी बनाकर लाये थे, क्या तू उन्ही में से एक है
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
कर्मचारियों ने दानिएल को राजा बेलशस्सर के सम्मुख प्रस्तुत किया। राजा ने दानिएल से कहा, ‘क्या तुम वही निष्कासित दानिएल हो जो यहूदा प्रदेश से बन्दी बन कर आए थे, और जिसको मेरे पिता यहूदा प्रदेश से लाए थे?
Hindi Bible HHBD
तब दानिरयेल राजा के साम्हने भीतर बुलाया गया। राजा दानिरयेल से पूछने लगा, क्या तू वही दानिरयेल है जो मेरे पिता नबूकदनेस्सर राजा के यहूदा देश से लाए हुए यहूदी बंधुओं में से है?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब दानिय्येल राजा के सामने भीतर बुलाया गया। राजा दानिय्येल से पूछने लगा, “क्या तू वही दानिय्येल है जो मेरे पिता नबूकदनेस्सर राजा द्वारा यहूदा देश से लाए हुए यहूदी बँधुओं में से है?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब दानिएल को राजा के सामने लाया गया, और राजा ने उससे कहा, “क्या तुम दानिएल हो, और उनमें से एक हो, जिन्हें मेरे पिता, राजा ने यहूदाह से बंधुआई में लाया था?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब दानिय्येल राजा के सामने भीतर बुलाया गया। राजा दानिय्येल से पूछने लगा, “क्या तू वही दानिय्येल है जो मेरे पिता नबूकदनेस्सर राजा के यहूदा देश से लाए हुए यहूदी बंधुओं में से है?