Daniel 6:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur unake upar us ne teen adhyaksha, jin men se daniyyel aek tha, isaaliye ttharaa, ki ve un adhaipaatiyon se lekha liya rake, aur is reeti raja kee kuchh haani n hone paae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और इसके लिये उसने उन एक सौ बीस प्रांत—अधिपतियों के ऊपर शासन करने के लिये तीन व्यक्तियों को अधिकारी नि़युक्त कर दिया। इन तीनों देख—रेख करने वालों में एक था दानिय्येल। इन तीन व्यक्तियों की नियुक्ति राजा ने इसलिये की थी कि कोई उसके साथ छल न कर पाये और उसके राज्य की कोई भी हानि न हो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने इन एक सौ बीस क्षत्रपों के ऊपर तीन अध्यक्ष नियुक्त किए, जिनमें से एक अध्यक्ष दानिएल थे। क्षत्रप उन अध्यक्षों को लेखा-जोखा देते थे। इस प्रकार सम्राट को शासन कार्य में किसी प्रकार की आर्थिक हानि नहीं होती थी।
Hindi Bible HHBD
और उनके ऊपर उस ने तीन अध्यक्ष, जिन में से दानिरयेल एक था, इसलिये ठहराए, कि वे उन अधिपतियों से लेखा लिया रकें, और इस रीति राजा की कुछ हानि न होने पाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और उनके ऊपर उसने तीन अध्यक्ष, जिनमें से दानिय्येल एक था, इसलिये ठहराए कि वे उन अधिपतियों से लेखा लिया करें, और इस रीति राजा की कुछ हानि न होने पाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और इन सबके ऊपर तीन प्रशासक हों, जिनमें से एक दानिएल था. उन प्रधानों को प्रशासकों के प्रति उत्तरदायी बनाया गया ताकि राजा को किसी प्रकार की हानि न हो.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और उनके ऊपर उसने तीन अध्यक्ष, जिनमें से दानिय्येल एक था, इसलिए ठहराए, कि वे उन अधिपतियों से लेखा लिया करें, और इस रीति राजा की कुछ हानि न होने पाए।