Daniel 7:11 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us samay us seeng ka bada bol sunakar maain dekhta raha, aur dekhte dekhte ant men dekha ki vah jantu ghaat kiya gaya, aur usaka shareer dhadhakatee hui ag men bhsm kiya gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“मैं देखता का देखता रह गया क्योंकि वह छोटा सींग डींगे मार रहा था। मैं उस समय तक देखता रहा जब अंतिम रूप से चौथे पशु की हत्या कर दी गयी। उसकी देह को नष्ट कर दिया गया और उसे धधकती हुई आग में डाल दिया गया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“जब वह सींग बड़े बोल बोल रहा था, तब उसकी आवाज से मेरा ध्‍यान पशु की ओर गया। मैंने देखा कि पशु का वध कर दिया गया है। उसका शरीर नष्‍ट कर दिया गया, और उसका शव आग में जलाने के लिए दे दिया गया है।
Hindi Bible HHBD
उस समय उस सींग का बड़ा बोल सुनकर मैं देखता रहा, और देखते देखते अन्त में देखा कि वह जन्तु घात किया गया, और उसका शरीर धधकती हुई आग में भस्म किया गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उस समय उस सींग का बड़ा बोल सुनकर मैं देखता रहा, और देखते देखते अन्त में देखा कि वह जन्तु घात किया गया, और उसका शरीर धधकती हुई आग से भस्म किया गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“वह सींग घमंड से भरी बातें कर रहा था इसलिये मैं उधर लगातार देखता रहा. मैं तब तक देखता रहा जब तक कि उसका वध करके उसके शरीर को नष्ट न कर दिया गया और धधकती आग में न फेंक दिया गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उस समय उस सींग का बड़ा बोल सुनकर मैं देखता रहा, और देखते-देखते अन्त में देखा कि वह जन्तु घात किया गया #, और उसका शरीर धधकती हुई आग में भस्म किया गया।