Daniel 7:13 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
maain ne rat men svapn men dekha, aur dekho, manushy ke santan sa koi akash ke badalon samet a raha tha, aur vah us aati praacheen ke pas pahuncha, aur usako ve usake sameep laae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“रात को मैंने अपने दिव्य स्वप्न में देखा कि मेरे सामने कोई खड़ा है, जो मनुष्य जैसा दिखाई देता था। वह आकाश में बादलों पर आ रहा था। वह उस सनातन राजा के पास आया था। सो उसे उसके सामने ले आया गया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“मैंने रात के दर्शन में यह देखा: आकाश के मेघों के साथ मानव-पुत्र के सदृश कोई आ रहा है। वह प्राचीन युग-पुरुष के पास आया, और उसके सम्मुख प्रस्तुत हुआ।
Hindi Bible HHBD
मैं ने रात में स्वप्न में देखा, और देखो, मनुष्य के सन्तान सा कोई आकाश के बादलों समेत आ रहा था, और वह उस अति प्राचीन के पास पहुंचा, और उसको वे उसके समीप लाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं ने रात में स्वप्न में देखा, और देखो, मनुष्य के सन्तान–सा कोई आकाश के बादलों समेत आ रहा था, और वह उस अति प्राचीन के पास पहुँचा, और उसको वे उसके समीप लाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“रात को मैंने अपने दर्शन में देखा कि मनुष्य के पुत्र के समान कोई आकाश के बादलों के साथ आ रहा था. वह अति प्राचीन के पास आया और उसे उनके सामने लाया गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैंने रात में स्वप्न में देखा, और देखो, मनुष्य के सन्तान सा कोई आकाश के बादलों समेत आ रहा था, और वह उस अति प्राचीन के पास पहुँचा, और उसको वे उसके समीप लाए।