Daniel 7:22 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab tab vah aati praacheen n aya, aur paramapradhaan ke paavitra log nyayee n tthare, aur un pavitra logon ke rajyadhaikaree hone ka samay n a pahuncha..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
परमेश्वर के पवित्र लोग को वह सींग उस समय तक मारता रहा जब तक सनातन राजा ने आकर उसका न्याय नहीं किया। सनातन राजा ने उस सींग के न्याय की घोषणा की। उस न्याय से परम परमेश्वर के भक्तों को सहारा मिला और उन्हे उनके अपने राज्य की प्राप्ति हो गयी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्राचीन युग-पुरुष का आगमन हुआ और उसने सर्वोच्च परमेश्वर के भक्तों के पक्ष में न्याय-निर्णय किया। निर्धारित समय आया, और भक्तों को राज्य प्राप्त हुआ।
Hindi Bible HHBD
जब तब वह अति प्राचीन न आया, और परमप्रधान के पवित्रा लोग न्यायी न ठहरे, और उन पवित्रा लोगों के राज्याधिकारी होने का समय न आ पहुंचा।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब तक वह अति प्राचीन न आया, और परमप्रधान के पवित्र लोग न्यायी न ठहरे, और उन पवित्र लोगों के राज्याधिकारी होने का समय न आ पहुँचा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब तक कि अति प्राचीन ने आकर सर्वोच्च परमेश्वर के पवित्र लोगों के पक्ष में न्याय का फैसला न दे दिया, और वह समय आया, जब उन्होंने राज्य पर अधिकार कर लिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब तक वह अति प्राचीन # न आया, और परमप्रधान के पवित्र लोग न्यायी न ठहरे, और उन पवित्र लोगों के राज्याधिकारी होने का समय न आ पहुँचा।