Daniel 7:23 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
us ne kaha, us chauthe jantu ka arth, ek chautha rajy haai, jo prathvee par hokar aur sab rajyon se bhainn hoga, aur saree prathvee ko nash karega, aur danvakar choora-choor karega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“और फिर उसने सपने को मुझे इस प्रकार समझाया कि वह चौथा पशु, वह चौथा राज्य है जो धरती पर आयेगा। वह राज्य अन्य सभी राज्यों से अलग होगा। वह चौथा राज्य संसार में सब कही लोगों का विनाश करेगा। संसार के सभी देशों को वह अपने पैरों तले रौंदेगा और उनके टुकड़े—टुकड़े कर देगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“पूछने पर उस व्यक्ति ने मुझसे यह कहा: “चौथे पशु का अर्थ है चौथा राज्य जो पृथ्वी पर उदय होगा, जो अन्य राज्यों से भिन्न होगा। वह समस्त पृथ्वी को खा जाएगा। वह उसको अपने पंजों से रौंदेगा, वह उसके खण्ड-खण्ड करेगा।
Hindi Bible HHBD
उस ने कहा, उस चौथे जन्तु का अर्थ, एक चौथा राज्य है, जो पृथ्वी पर होकर और सब राज्यों से भिन्न होगा, और सारी पृथ्वी को नाश करेगा, और दांवकर चूर- चूर करेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“उसने कहा, ‘उस चौथे जन्तु का अर्थ, एक चौथा राज्य है, जो पृथ्वी पर होकर और सब राज्यों से भिन्न होगा, और सारी पृथ्वी का नाश करेगा, और दाँवकर चूर–चूर करेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“उसने मुझे यह अर्थ बताया: ‘वह चौथा पशु एक चौथा राज्य है, जो पृथ्वी पर प्रगट होगा. यह दूसरे सब राज्यों से भिन्न होगा. यह सारी पृथ्वी को रौंदते और कुचलते हुए नाश कर डालेगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“उसने कहा, ‘उस चौथे जन्तु का अर्थ, एक चौथा राज्य है, जो पृथ्वी पर होकर और सब राज्यों से भिन्न होगा, और सारी पृथ्वी को नाश करेगा, और दाँवकर चूर-चूर करेगा।