Daniel 8:11 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
varan vah us sena ke pradhaan tak bhee baddh gaya, aur usaka nity homabaali band kar diya gaya aur usaka pavitra vasasthan gira diya gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वह छोटा सींग बहुत मज़बूत हो गया और फिर वह तारों के शासक (परमेश्वर) के विरूद्ध हो गया। उस छोटे सींग ने उस शासक (परमेश्वर) को अर्पित की जाने वाली दैनिक बलियों को रोक दिया। वह स्थान जहाँ लोग उस शासक (परमेश्वर) की उपासना किया करते थे, उसने उसे उजाड़ दिया
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने स्वर्ग की सेना के अध्यक्ष से भी अधिक स्वयं को सर्वोच्च घोषित कर दिया; और जो नित्य अग्निबलि स्वर्ग की सेना के अध्यक्ष को चढ़ाई जाती थी, उसको बन्द करा दिया। उसने उसका पवित्र निवास-स्थल तोड़-फोड़ डाला
Hindi Bible HHBD
वरन वह उस सेना के प्रधान तक भी बढ़ गया, और उसका नित्य होमबलि बन्द कर दिया गया; और उसका पवित्रा वासस्थान गिरा दिया गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वरन् वह उस सेना के प्रधान तक भी बढ़ गया, और उसका नित्य होमबलि बन्द कर दिया गया; और उसका पवित्र वासस्थान गिरा दिया गया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसने अपने आपको याहवेह की सेना के सेनापति के जैसे बड़ा बना लिया; उसने याहवेह को चढ़ाए जानेवाले प्रतिदिन के बलिदान को छीन लिया, और उसके पवित्र स्थान को नीचे फेंकवा दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वरन् वह उस सेना के प्रधान तक भी बढ़ गया, और उसका नित्य होमबलि बन्द कर दिया गया; और उसका पवित्र वासस्थान गिरा दिया गया।