Daniel 8:3 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir maain ne ankh uttakar dekha, ki us nadee ke samhane do seengavala aek meddha khda haai, usake donon seeng bade haai, parantu un men se aek aadhaik bada haai, aur jo bada haai, vah doosare ke bad nikala.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैंने आँखें ऊपर उठाई तो देखा कि ऊलै नदी के किनारे पर एक मेढ़ा खड़ा है। उस मेढ़े के दो लम्बे लम्बे सींग थे। यद्यपि उसके दोनों ही सींग लम्बे थे। पर एक सींग दूसरे से बड़ा था। लम्बा वाला सींग छोटे वाले सींग के बाद में उगा था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैंने दृष्टि ऊपर की, तो देखा कि नदी के तट पर एक मेढ़ा खड़ा है। उसके दो सींग हैं। ये दोनों सींग बड़े-बड़े थे, पर एक सींग-दूसरे सींग से बड़ा था। जो सींग बड़ा था, वह छोटे सींग के बाद में निकला था। अस्तु।
Hindi Bible HHBD
फिर मैं ने आंख उठाकर देखा, कि उस नदी के साम्हने दो सींगवाला एक मेढ़ा खड़ा है, उसके दोनों सींग बड़े हैं, परन्तु उन में से एक अधिक बड़ा है, और जो बड़ा है, वह दूसरे के बाद निकला।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर मैं ने आँख उठाकर देखा, कि उस नदी के सामने दो सींगवाला एक मेढ़ा खड़ा है, उसके दोनों सींग बड़े हैं, परन्तु उन में से एक अधिक बड़ा है, और जो बड़ा है, वह दूसरे के बाद निकला।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब मैंने आंख उठाकर देखा कि नहर के किनारे एक मेढ़ा खड़ा था, जिसके दो सींग थे, और ये सींग लंबे थे. इनमें एक सींग दूसरे से बड़ा था और यह बड़ा सींग दूसरे के बाद निकला था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर मैंने आँख उठाकर देखा, कि उस नदी के सामने दो सींगवाला एक मेढ़ा खड़ा है, उसके दोनों सींग बड़े हैं, परन्तु उनमें से एक अधिक बड़ा है, और जो बड़ा है, वह दूसरे के बाद निकला।