Daniel 8:4 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
maain ne us meddhe ko dekha ki vah pashchaim, uttr aur dakkhian kee or seeng marata haai, aur koi jantu usake samhane khda naheen rah sakata, aur n usake hath se koi kisee ko bacha sakata haai aur vah apanee hee ichchha ke anusar kam karake baddhta jata tha..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैंने देखा कि वह मेढ़ा इधर उधर सींग मारता फिरता है। मैंने देखा की वह मेंढ़ कभी पश्चिम की ओर दौड़ता है तो कभी उत्तर की ओर, और कभी दक्षिण की ओर उस मेढ़े को कोई भी पशु रोक नहीं पा रहा है और न ही कोई दूसरे पशुओं को बचा पा रहा है। वह मेढ़ा वह सब कुछ कर सकता है, जो कुछ वह करना चाहता है। इस तरह से वह मढ़ा बहुत शक्तिशाली हो गया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“मैंने देखा कि मेढ़े ने पश्चिम, उत्तर और दक्षिण दिशाओं में आक्रमण कर दिया है, और उसके सामने कोई पशु टिक नहीं पा रहा है। उसके हाथ से बचानेवाला कोई न था। उसने मनमाना व्यवहार किया, और स्वयं को खूब उन्नत किया।
Hindi Bible HHBD
मैं ने उस मेढ़े को देखा कि वह पश्चिम, उत्तर और दक्खिन की ओर सींग मारता है, और कोई जन्तु उसके साम्हने खड़ा नहीं रह सकता, और न उसके हाथ से कोई किसी को बचा सकता है; और वह अपनी ही इच्छा के अनुसार काम करके बढ़ता जाता था।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं ने उस मेढ़े को देखा कि वह पश्चिम, उत्तर और दक्षिण की ओर सींग मारता है, और कोई जन्तु उसके सामने खड़ा नहीं रह सकता, और न उसके हाथ से कोई किसी को बचा सकता है; और वह अपनी ही इच्छा के अनुसार काम करके बढ़ता जाता था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैंने देखा कि यह मेढ़ा पश्चिम और उत्तर और दक्षिण की ओर सिर से टक्कर मार रहा था. कोई भी पशु उसके सामने टिक न सका, और ऐसा कोई नहीं था, जो उसकी शक्ति से बचा सकता. वह वही करता गया, जो उसे उपयुक्त प्रतीत होता. उसने जैसा चाहा, वैसा किया और बहुत बड़ा हो गया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैंने उस मेढ़े को देखा कि वह पश्चिम, उत्तर और दक्षिण की ओर सींग मारता है, और कोई जन्तु उसके सामने खड़ा नहीं रह सकता, और न उसके हाथ से कोई किसी को बचा सकता है; और वह अपनी ही इच्छा के अनुसार काम करके बढ़ता जाता था।