Daniel 8:7 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
maain ne dekha ki vah meddhe ke nikatt akar us par jhunjhlaya aur meddhe ko marakar usake donon seengon ko tod diya aur usaka samhana karane ko meddhe ka kuchh bhee vash n chala tab bakare ne usako boomi par girakar raund dala aur meddhe ko usake hath se chhudanevala koi n mila.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
बकरे को उस मेढ़े की तरफ भागते हुए मैंने देखा। वह बकरा गुस्से में आग बबूला हो रहा था। सो उसने मढ़े के दोनों सींग तोड़ डाले। मेढ़ा बकरे को रोक नही पाया। बकरे ने मेढ़े को धरती पर पछाड़ दिया और फिर उस बकरे ने उस मेढ़े को पैरों तले कुचल दिया। वहाँ उस मेढ़े को बकरे से बचाने वाला कोई नहीं था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैंने देखा कि वह मेढ़े के एकदम पास पहुंच गया है, और उसके प्रति वह क्रोध में उबल रहा है। वह उस पर टूट पड़ा, और उसने उसके दोनों सींग तोड़ डाले। मेढ़े में इतना बल नहीं रहा कि वह बकरे का सामना कर सके। बकरे ने मेढ़े को भूमि पर पटक दिया और उसको अपने खुरों से रौंद डाला। बकरे के हाथ से उस मेढ़े को बचानेवाला कोई न था।
Hindi Bible HHBD
मैं ने देखा कि वह मेढ़े के निकट आकर उस पर झुंझलाया; और मेढ़े को मारकर उसके दोनों सींगों को तोड़ दिया; और उसका साम्हना करने को मेढ़े का कुछ भी वश न चला; तब बकरे ने उसको भूमि पर गिराकर रौंद डाला; और मेढ़े को उसके हाथ से छुड़ानेवाला कोई न मिला।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं ने देखा कि वह मेढ़े के निकट आकर उस पर झुँझलाया; और मेढ़े को मारकर उसके दोनों सींगों को तोड़ दिया; और उसका सामना करने को मेढ़े का कुछ भी वश न चला; तब बकरे ने उसको भूमि पर गिराकर रौंद डाला; और मेढ़े को उसके हाथ से छुड़ानेवाला कोई न मिला।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मैंने देखा कि यह बकरा बहुत क्रोधित होकर उस मेढ़े के ऊपर हमला किया, और उसे टक्कर मारते हुए उसके दोनों सींगों को तोड़ दिया. मेढ़े में इतना बल ही न था, कि वह उस बकरे का सामना कर सके; बकरे ने मेढ़े को गिराकर उसे रौंद डाला, और इसकी शक्ति से मेढ़े को कोई बचा न सका.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैंने देखा कि वह मेढ़े के निकट आकर उस पर झुँझलाया; और मेढ़े को मारकर उसके दोनों सींगों को तोड़ दिया; और उसका सामना करने को मेढ़े का कुछ भी वश न चला; तब बकरे ने उसको भूमि पर गिराकर रौंद डाला; और मेढ़े को उसके हाथ से छुड़ानेवाला कोई न मिला।