Daniel 9:13 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jaaise moosa kee vyavastha men likha haai, vaaise hee yah saree vipaati ham par a padee haai, taubhee ham apane parameshvar yahova ko manane ke liye n to apane adharma ke kamon se fire, aur ne teree saty baton par dhyan diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वे सभी भयानक बातें हमारे साथ भी घटीं। यह बातें ठीक वैसे ही घटीं, जैसे मूसा के व्यवस्था के विधान में लिखी हुई हैं। किन्तु हमने अभी भी परमेश्वर से सहारा नहीं माँगा है! हमने अभी भी पाप करना नहीं छोड़ा है। हे यहोवा, तेरे सत्य पर हम अभी भी ध्यान नहीं देते।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मूसा की व्‍यवस्‍था में लिखित समस्‍त विपत्तियाँ हम पर पड़ीं, तो भी हमने अपने प्रभु परमेश्‍वर की कृपा-दृष्‍टि प्राप्‍त करने का प्रयत्‍न नहीं किया और न हम अपने अधर्ममय आचरण को छोड़कर तेरे सत्‍य वचन सुनने को तत्‍पर हुए।
Hindi Bible HHBD
जैसे मूसा की व्यवस्था में लिखा है, वैसे ही यह सारी विपत्ति हम पर आ पड़ी है, तौभी हम अपने परमेश्वर यहोवा को मनाने के लिये न तो अपने अधर्म के कामों से फिरे, और ने तेरी सत्य बातों पर ध्यान दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जैसे मूसा की व्यवस्था में लिखा है, वैसे ही यह सारी विपत्ति हम पर आ पड़ी है, तौभी हम अपने परमेश्‍वर यहोवा को मनाने के लिये न तो अपने अधर्म के कामों से फिरे, और न तेरी सत्य बातों पर ध्यान दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जैसा कि मोशेह के कानून में लिखा है, ये सारी विपत्ति हम पर आ पड़ी है, फिर भी हमने न तो याहवेह हमारे परमेश्वर का अनुग्रह पाने का यत्न किया है, और न ही अपने पापों को छोड़कर आपकी सच्चाई पर ध्यान दिया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जैसे मूसा की व्यवस्था में लिखा है, वैसे ही यह सारी विपत्ति हम पर आ पड़ी है, तो भी हम अपने परमेश्वर यहोवा को मनाने के लिये न तो अपने अधर्म के कामों से फिरे, और न तेरी सत्य बातों पर ध्यान दिया।