Daniel 9:15 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur ab, he hamare parameshvar, he prabhu, too ne apanee praja ko misr desh se, balee hath ke dara nikal lakar apana aeesa bada nam kiya, jo aj tak praasiddh haai, parantu ham ne pap kiya haai aur dushttta hee kee haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“हे हमारे परमेश्वर, यहोवा, तूने अपनी शक्ति का प्रयोग किया और हमें मिस्र से बाहर निकाल लाया। हम तो तेरे अपने लोग हैं। आज तक उस घटना के कारण तू जाना माना जाता है। हे यहोवा, हमने पाप किये हैं। हमने भयानक काम किये हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“हे स्वामी हमारे परमेश्वर, तूने अपने भुजबल से अपने निज लोगों को मिस्र देश की गुलामी से मुक्त किया था और इस प्रकार अपने नाम को महान बनाया था, जैसा वह आज भी है। प्रभु, हमने पाप किया है। हमने दुष्ट आचरण किया है।
Hindi Bible HHBD
और अब, हे हमारे परमेश्वर, हे प्रभु, तू ने अपनी प्रजा को मि देश से, बली हाथ के द्वारा निकाल लाकर अपना ऐसा बड़ा नाम किया, जो आज तक प्रसिद्ध है, परन्तु हम ने पाप किया है और दुष्टता ही की है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अब, हे हमारे परमेश्वर, हे प्रभु, तू ने अपनी प्रजा को मिस्र देश से, बली हाथ के द्वारा निकाल लाया और अपना ऐसा बड़ा नाम किया, जो आज तक प्रसिद्ध है, परन्तु हम ने पाप किया है और दुष्टता ही की है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“और अब, हे प्रभु, हमारे परमेश्वर, जिसने अपने बलवान हाथ से अपने लोगों को मिस्र देश से निकाल लाया और अपने लिये एक नाम स्थापित किया, जो आज तक बना हुआ है, परंतु हमने पाप किया है, हमने दुष्टता ही की है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और अब, हे हमारे परमेश्वर, हे प्रभु, तूने अपनी प्रजा को मिस्र देश से, बलवन्त हाथ के द्वारा निकाल लाकर अपना ऐसा बड़ा नाम किया, जो आज तक प्रसिद्ध है, परन्तु हमने पाप किया है और दुष्टता ही की है।