Daniel 9:19 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
he prabhu, sun le he prabhu, pap kshama kara he prabhu, dhyan dekar jo karata haai use kar, vilamb n kara he mere parameshvar, tera nagar aur teree praja teree hee kahalatee haai isaliye apane nam ke nimitt aeesa hee kara..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हे यहोवा मेरी सुन, हे यहोवा, हमें क्षमा कर दें। यहोवा, हम पर ध्यान दे, और फिर कुछ कर! अब और प्रतीक्षा मत कर! इसी समय कुछ कर! उसे तू स्वयं अपने भले के लिये कर! हे परमेश्वर, अब तो अपने नगर और अपने उन लोगों के लिये, जो तेरे नाम से पुकारे जाते हैं, कुछ कर।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हे स्‍वामी, हमारी प्रार्थना को सुन। हे स्‍वामी, हमारे अपराध को क्षमा कर। हे स्‍वामी, हम पर ध्‍यान दे और हमें मुक्‍त कर। हे मेरे परमेश्‍वर, अपनी ही महिमा के लिए विलम्‍ब मत कर, क्‍योंकि तेरा नगर और तेरे निज लोग तेरे ही नाम से पुकारे जाते हैं।”
Hindi Bible HHBD
हे प्रभु, सुन ले; हे प्रभु, पाप क्षमा कर; हे प्रभु, ध्यान देकर जो करता है उसे कर, विलम्ब न कर; हे मेरे परमेश्वर, तेरा नगर और तेरी प्रजा तेरी ही कहलाती है; इसलिये अपने नाम के निमित्त ऐसा ही कर।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हे प्रभु, सुन ले; हे प्रभु, पाप क्षमा कर; हे प्रभु, ध्यान देकर जो करना है उसे कर, विलम्ब न कर; हे मेरे परमेश्‍वर, तेरा नगर और तेरी प्रजा तेरी ही कहलाती है; इसलिये अपने नाम के निमित्त ऐसा ही कर।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हे प्रभु, सुन लीजिए! हे प्रभु, क्षमा कर दीजिए! हे प्रभु, सुनिए और करिये! हे मेरे परमेश्वर, अपने ही हित में, विलंब न कीजिए, क्योंकि आपका शहर और आपके लोग आपके नाम से जाने जाते हैं.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हे प्रभु, सुन ले; हे प्रभु, पाप क्षमा कर; हे प्रभु, ध्यान देकर जो करना है उसे कर, विलम्ब न कर; हे मेरे परमेश्वर, तेरा नगर और तेरी प्रजा तेरी ही कहलाती है; इसलिए अपने नाम के निमित्त ऐसा ही कर।”