Daniel 9:21 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab vah puroosh jibraaael jis maain ne us samay dekha jab mujhe pahile darshan hua tha, us ne veg se udne kee agyaa pakar, sanjh ke annabali ke samay mujh ko choo liya aur mujhe samajhakar mere sath baten karane laga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं अभी प्रार्थना कर ही हा था कि जिब्राएल मेरे पास आया। जिब्राएल वही स्वर्गदूत था जिसे मैंने दर्शन में देखा था। जिब्राएल शीघ्रता से मेरे पास आया। वह सांझ की बलि के समय आया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वस्‍तुत: जब मैं प्रार्थना के शब्‍दों को बोल ही रहा था, तब वही गब्रिएल स्‍वर्गदूत द्रुतगति से मेरे पास आया, जिसको मैंने प्रथम दर्शन में देखा था। संध्‍या-बलि का समय था।
Hindi Bible HHBD
तब वह पुरूष जिब्राएल जिस मैं ने उस समय देखा जब मुझे पहिले दर्शन हुआ था, उस ने वेग से उड़ने की आज्ञा पाकर, सांझ के अन्नबलि के समय मुझ को छू लिया; और मुझे समझाकर मेरे साथ बातें करने लगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब वह पुरुष जिब्राएल जिसे मैं ने उस समय देखा जब मुझे पहले दर्शन हुआ था, उस ने वेग से उड़ने की आज्ञा पाकर, साँझ के अन्नबलि के समय मुझ को छू लिया; और मुझे समझाकर मेरे साथ बातें करने लगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब मैं प्रार्थना में ही था, तब गब्रिएल, जिसे मैं पहले दर्शन में देख चुका था, शाम के बलिदान के समय तेज गति से मेरे पास आया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब वह पुरुष गब्रिएल जिसे मैंने उस समय देखा जब मुझे पहले दर्शन हुआ था, उसने वेग से उड़ने की आज्ञा पाकर, साँझ के अन्नबलि के समय मुझ को छू लिया; और मुझे समझाकर मेरे साथ बातें करने लगा।