Deuteronomy 1:31 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir tum ne jangal men bhee dekha, ki jis reeti koi puroosh apane ladke ko uttaae chalata haai, usee reeti hamara parameshvar yahova ham ko is sthan par pahuchane tak, us sare marga men jis se ham aae haai, uttaye raha.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मरुभूमि में जाते देखा। तुमने देखा कि यहोवा तुम्हारा परमेश्वर तुम्हें वैसे ले आया जैसे कोई व्यक्ति अपने पुत्र को लाता है। यहोवा न पूरे रास्ते तुम लोगों की रक्षा करते हुए तुम्हें यहाँ पहुँचाया है।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुमने निर्जन प्रदेश में भी यही देखा था कि जैसे मनुष्य अपने बच्चे को गोद में उठाकर ले जाता है, वैसे ही तुम्हारा प्रभु परमेश्वर तुम्हें ले गया। जब तक तुम इस स्थान पर नहीं पहुंच गए, तब तक वह तुम्हें उन सब मार्गों पर उठाकर ले गया जिन पर तुम गए थे।
Hindi Bible HHBD
फिर तुम ने जंगल में भी देखा, कि जिस रीति कोई पुरूष अपने लड़के को उठाए चलता है, उसी रीति हमारा परमेश्वर यहोवा हम को इस स्थान पर पहुँचने तक, उस सारे मार्ग में जिस से हम आए हैं, उठाये रहा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर तुम ने जंगल में भी देखा कि जिस रीति कोई पुरुष अपने पुत्र को उठाए चलता है, उसी रीति हमारा परमेश्वर यहोवा हम को इस स्थान पर पहुँचने तक, उस सारे मार्ग में जिससे हम आए हैं, उठाये रहा। ’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और निर्जन प्रदेश में भी, जहां तुमने देख लिया, कि कैसे याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर पूरे मार्ग में, जिस पर चलते हुए तुम यहां तक आ पहुंचे हो, इस रीति से तुम्हें उठाए रहा, जिस प्रकार कोई व्यक्ति अपने पुत्र को उठाता है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर तुम ने जंगल में भी देखा कि जिस रीति कोई पुरुष अपने लड़के को उठाए चलता है, उसी रीति हमारा परमेश्वर यहोवा हमको इस स्थान पर पहुँचने तक, उस सारे मार्ग में जिससे हम आए हैं, उठाए रहा।’