Deuteronomy 1:44 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab us pahad ke nivasee aemoriyon ne tumhara samhana karane ko nikalakar madhaumakkhiayon kee nai tumhara peechha kiya, aur seir desh ke horma tak tumhen marate marate chale aae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब एमोरी लोग तुम्हारे विरुद्ध आए। वे उस पहाड़ी प्रदेश में रहते हैं। उन्होंने तुम्हारा वैसे पीछा किया जैसे मधुमक्खियाँ लोगों का पीछा करती हैं। उन्होंने तुम्हारा सेईर से लेकर होर्मा तक पूरे रास्ते पीछा किया और तुम्हें वहाँ हराया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब उस पहाड़ी प्रदेश में निवास करने वाले एमोरी जाति के लोग तुम्‍हारा सामना करने के लिए निकल आए। उन्‍होंने मधुमक्‍खी के सदृश तुम्‍हारा पीछा किया, और सेईर देश के होर्मा नगर तक तुम्‍हें खदेड़ दिया।
Hindi Bible HHBD
तब उस पहाड़ के निवासी एमोरियों ने तुम्हारा साम्हना करने को निकलकर मधुमक्खियों की नाई तुम्हारा पीछा किया, और सेईर देश के होर्मा तक तुम्हें मारते मारते चले आए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उस पहाड़ के निवासी एमोरियों ने तुम्हारा सामना करने को निकलकर मधुमक्खियों के समान तुम्हारा पीछा किया, और सेईर देश के होर्मा तक तुम्हें मारते मारते चले आए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उस क्षेत्र के अमोरी बाहर निकल आए और तुम्हें इस रीति से खदेड़ दिया मानो तुम्हारे पीछे मधुमक्खियां लगी हों. वे तो तुम्हें सेईर से होरमाह तक कुचलते गए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उस पहाड़ के निवासी एमोरियों ने तुम्हारा सामना करने को निकलकर मधुमक्खियों के समान तुम्हारा पीछा किया, और सेईर देश के होर्मा तक तुम्हें मारते-मारते चले आए।