Deuteronomy 10:1 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
us samay yahova ne mujh se kaha, paahilee paattyaiaon ke saman patthr kee do aur paattyaiaen gaddh le, aur unhen lekar mere pas parvat ke upar a ja, aur lakadee ka ek sandook bhee banava le.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“उस समय, यहोवा ने मुझसे कहा, ‘तुम पहली शिलाओं की तरह पत्थर काटकर दो शिलाएँ बनाओ। तब तुम मेरे पास पर्वत पर आना। अपने लिए एक लकड़ी का सनदूक भी बनाओ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘उस समय प्रभु ने मुझसे कहा था, “तू प्रथम पट्टियों के समान पत्थर की दो पट्टियां कटवा और पहाड़ पर चढकर मेरे पास आ। तू लकड़ी की एक मंजूषा बना।
Hindi Bible HHBD
उस समय यहोवा ने मुझ से कहा, पहिली पटियाओं के समान पत्थर की दो और पटियाएं गढ़ ले, और उन्हें लेकर मेरे पास पर्वत के ऊपर आ जा, और लकड़ी का एक सन्दूक भी बनवा ले।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“उस समय यहोवा ने मुझसे कहा, ‘पहली पटियाओं के समान पत्थर की दो और पटियाएँ गढ़ ले, और उन्हें लेकर मेरे पास पर्वत के ऊपर आ जा, और लकड़ी का एक सन्दूक भी बनवा ले।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिर याहवेह ने मुझसे कहा: “पहले की पट्टियों के समान दो पट्टियां और बनाओ और मेरे सामने इस पर्वत पर आ जाओ. लकड़ी का एक संदूक भी बनाओ.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“उस समय यहोवा ने मुझसे कहा, ‘पहली पटियाओं के समान पत्थर की दो और पटियाएँ गढ़ ले, और उन्हें लेकर मेरे पास पर्वत के ऊपर आ जा, और लकड़ी का एक सन्दूक भी बनवा ले।