Deuteronomy 10:22 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tere purakha jab misr men gaae tab sattr hee manushy the parantu ab tere parameshvar yahova ne teree ginatee akash ke taron ke saman bahut kar diya haai..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब तुम्हारे पूर्वज मिस्र गए थे तो केवल सत्तर थे। अब यहोवा तुम्हारे परमेश्वर ने तुम्हें बहुत अधिक लोगों के रूप में इतना बढ़ा दिया है जितने आकाश में तारे हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब तेरे पूर्वज मिस्र देश गए, तब वे केवल सत्तर प्राणी थे; किन्‍तु अब तेरे प्रभु परमेश्‍वर ने तुझे आकाश के तारों के समान असंख्‍य बना दिया है। तू अपने प्रभु परमेश्‍वर से प्रेम करना, तथा उसके द्वारा सौंपे गये दायित्‍वों और उसके आदेशों, उसकी संविधियों और आज्ञाओं का सदा पालन करना।
Hindi Bible HHBD
तेरे पुरखा जब मि में गए तब सत्तर ही मनुष्य थे; परन्तु अब तेरे परमेश्वर यहोवा ने तेरी गिनती आकाश के तारों के समान बहुत कर दिया है।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तेरे पुरखा जब मिस्र में गए तब सत्तर ही मनुष्य थे; परन्तु अब तेरे परमेश्‍वर यहोवा ने तेरी गिनती आकाश के तारों के समान बहुत कर दी है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब तुम्हारे पूर्वज मिस्र में गए थे, तब वे गिनती में कुल सिर्फ सत्तर व्यक्ति ही थे, मगर अब याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर ने तुम्हें ऐसे अनगिनत बना दिया है, जैसे आकाश के तारे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तेरे पुरखा जब मिस्र में गए तब सत्तर ही मनुष्य थे; परन्तु अब तेरे परमेश्वर यहोवा ने तेरी गिनती आकाश के तारों के समान बहुत कर दी है।