Deuteronomy 10:4 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur jo das vachan yahova ne sabha ke din parvat par aagnai ke madhy men se tum se kahe the, ve hee us ne pahilon ke saman un pattyaiaon par likhe aur unako mujhe saunp diya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और यहोवा ने उन्हीं शब्दों को लिखा जिन्हें उसने तब लिखा था जब दस आदेशों को उसने आग में से तुम्हें दिया था और तुम पर्वत के चारों ओर इकट्ठे थे। तब यहोवा ने पत्थर की शिलाएँ मुझे दीं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु ने प्रथम लेख के समान, दस आज्ञाएं पट्टियों पर लिख दीं, जो उसने सभा के दिन पहाड़ पर अग्नि के मध्य से तुमसे कही थीं। उसके बाद प्रभु ने उनको मुझे दे दिया।
Hindi Bible HHBD
और जो दस वचन यहोवा ने सभा के दिन पर्वत पर अग्नि के मध्य में से तुम से कहे थे, वे ही उस ने पहिलों के समान उन पटियाओं पर लिखे; और उनको मुझे सौंप दिया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और जो दस वचन यहोवा ने सभा के दिन पर्वत पर अग्नि के मध्य में से तुम से कहे थे, वे ही उसने पहलों के समान उन पटियाओं पर लिखे, और उनको मुझे सौंप दिया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
याहवेह ने उन दो पट्टियों पर वही लिख दिया, जो उन पहले की पट्टियों पर लिखा गया था: वे दस आदेश, जो तुम्हारे वहां इकट्ठा होने के अवसर पर पर्वत पर अग्नि में से गए थे. ये पटल याहवेह ने मुझे सौंप दिए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और जो दस वचन यहोवा ने सभा के दिन पर्वत पर अग्नि के मध्य में से तुम से कहे थे, वे ही उसने पहले के समान उन पटियाओं पर लिखे; और उनको मुझे सौंप दिया।