Deuteronomy 10:5 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab maai parvat se neeche utar aya, aur paattyaiaon ko apane banavaae huae sandook men dhar diya aur yahova kee agyaa ke anusar ve vaheen rakheen hui haain.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं मुड़ा और पर्वत के नीचे आया। मैंने अपने बनाएँ सन्दूक में शिलाओं को रखा। यहोवा ने मुझे उसमें रखने को कहा और शिलाएँ अब भी उसी सन्दूक में हैं।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैं लौटा और पहाड़ से नीचे उतर गया। मैंने उन पट्टियों को उस मंजूषा में, जिसे मैंने बनाया था, रख दिया। वे तब से वहीं हैं, जैसी प्रभु ने मुझे आज्ञा दी थी।
Hindi Bible HHBD
तब मै पर्वत से नीचे उतर आया, और पटियाओं को अपने बनवाए हुए सन्दूक में धर दिया; और यहोवा की आज्ञा के अनुसार वे वहीं रखीं हुई हैं।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब मैं पर्वत से नीचे उतर आया, और पटियाओं को अपने बनवाए हुए सन्दूक में धर दिया; और यहोवा की आज्ञा के अनुसार वे वहीं रखी हुई हैं। (
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिर मैं पर्वत से लौट आया और दोनों पट्टियों को उस संदूक में रख दिया, जिसे मैंने बनाया था. याहवेह के आदेश के अनुसार वे वही हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब मैं पर्वत से नीचे उतर आया, और पटियाओं को अपने बनवाए हुए सन्दूक में धर दिया; और यहोवा की आज्ञा के अनुसार वे वहीं रखीं हुई हैं।