Deuteronomy 10:6 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tab israaelee yakaniyon ke kuon se kooch karake mosera tak aae. vahan haroon mar gaya, aur usako vaheen mittee dee gai aur usaka putra aeleeajar usake sthan par yajak ka kam karane laga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
(इस्राएल के लोगों ने याकान के लोगों के कुँए से मोसेरा की यात्रा की। वहाँ हारून मरा और दफनाया गया। हारून के पुत्र एलीआजर ने हारून के स्थान पर याजक के रूप में सेवा आरम्भ की।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
(इस्राएली लोगों ने याकन वंशियों के कुओं से मोसेराह की ओर प्रस्‍थान किया। वहाँ हारून की मृत्‍यु हुई, और वहीं उसे गाड़ा गया। उसका पुत्र एलआजर उसके स्‍थान पर पुरोहित का कार्य करने लगा।
Hindi Bible HHBD
तब इस्राएली याकानियों के कुओं से कूच करके मोसेरा तक आए। वहां हारून मर गया, और उसको वहीं मिट्टी दी गई; और उसका पुत्रा एलीआजर उसके स्थान पर याजक का काम करने लगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब इस्राएली याकानियों के कुँओं से कूच करके मोसेरा तक आए। वहाँ हारून मर गया, और उसको वहीं मिट्टी दी गई; और उसका पुत्र एलीआज़ार उसके स्थान पर याजक का काम करने लगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
(इस अवसर पर इस्राएलियों ने बेने-जआकन के कुंओं से मोसेराह की ओर कूच किया. यहां अहरोन की मृत्यु हो गई और उसे वहीं गाड़ दिया गया. उसके स्थान पर उसके पुत्र एलिएज़र ने पौरोहितिक सेवा शुरू की.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“(तब इस्राएली याकानियों के कुओं से कूच करके मोसेरा तक आए। वहाँ हारून मर गया #, और उसको वहीं मिट्टी दी गई; और उसका पुत्र एलीआजर उसके स्थान पर याजक का काम करने लगा।