Deuteronomy 11:21 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
isaliye ki jis desh ke vishay men yahova ne tere poorvajon se shapath khakar kaha tha, ki maain use tumhen doonga, us men tumhare aur tumhare ladkebalon kee deegharayu ho, aur jab tak prathvee ke upar ka akash bana rahe tab tak ve bhee bane rahen.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब तुम और तुम्हारे बच्चे उस देश में लम्बे समय तक रहेंगे जिसे यहोवा ने तुम्हारे पूर्वजों को देने का वचन दिया है। तुम तब तक रहोगे जब तक धरती के ऊपर आकाश रहेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब तुम्हारी और तुम्हारे पुत्र-पुत्रियों की आयु उस देश में लम्बी होगी जिसके लिए प्रभु ने तुम्हारे पूर्वजों से शपथ खाई थी कि जब तक पृथ्वी के ऊपर आकाश स्थिर है तब तक उस देश पर उनका अधिकार होगा।
Hindi Bible HHBD
इसलिये कि जिस देश के विषय में यहोवा ने तेरे पूर्वजों से शपथ खाकर कहा था, कि मैं उसे तुम्हें दूंगा, उस में तुम्हारे और तुम्हारे लड़केबालों की दीर्घायु हो, और जब तक पृथ्वी के ऊपर का आकाश बना रहे तब तक वे भी बने रहें।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये कि जिस देश के विषय यहोवा ने तेरे पूर्वजों से शपथ खाकर कहा था, कि मैं उसे तुम्हें दूँगा, उस में तुम और तुम्हारे बच्चे दीर्घायु हों, और जब तक पृथ्वी के ऊपर का आकाश बना रहे तब तक वे भी बने रहें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
कि उस देश में, जिसे देने की प्रतिज्ञा याहवेह ने शपथपूर्वक तुम्हारे पूर्वजों से की थी, आकाश और पृथ्वी के बने रहने तक तुम्हारी संतान गिनती में बढ़ती जाएं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए कि जिस देश के विषय में यहोवा ने तेरे पूर्वजों से शपथ खाकर कहा था, कि मैं उसे तुम्हें दूँगा, उसमें तुम और तुम्हारे बच्चे दीर्घायु हों #, और जब तक पृथ्वी के ऊपर का आकाश बना रहे तब तक वे भी बने रहें।