Deuteronomy 11:24 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jis jis sthan par tumhare panv ke talave paden ve sab tumhare hee ho jaaenge, arthata jangal se labanon tak, aur parat nam mahanad se lekar pashchaim ke samudra tak tumhara sivana hoga.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वह सारा प्रदेश जिस पर तुम चलोगे, तुम्हारा होगा। तुम्हारा देश दक्षिण में मरुभूमि से लेकर लगातार उत्तर में लबानोन तक होगा। यह पूर्व में फरात नदी से लेकर लगातार भूमध्य सागर तक होगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जिस-जिस स्‍थान पर तुम्‍हारा पैर पड़ेगा, वह तुम्‍हारा होगा। तुम्‍हारी सीमा निर्जन प्रदेश से लबानोन, और फरात नदी से पश्‍चिमी सागर तक होगी।
Hindi Bible HHBD
जिस जिस स्थान पर तुम्हारे पांव के तलवे पडें वे सब तुम्हारे ही हो जाएंगे, अर्थात् जंगल से लबानोन तक, और परात नाम महानद से लेकर पश्चिम के समुद्र तक तुम्हारा सिवाना होगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जिस जिस स्थान पर तुम्हारे पाँव के तलवे पड़ें वे सब तुम्हारे ही हो जाएँगे, अर्थात् जंगल से लबानोन तक, और परात नामक महानद से लेकर पश्‍चिम के समुद्र तक तुम्हारी सीमा होगी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
ऐसा हर एक भूभाग, जिससे तुम्हारे पांवों के तलवे छुएंगे, तुम्हारी संपत्ति हो जाएगा. तुम्हारी सीमा निर्जन प्रदेश से लेकर लबानोन तक और उस नदी, यानी फरात से पश्चिम सागर तक.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जिस-जिस स्थान पर तुम्हारे पाँव के तलवे पड़ें वे सब तुम्हारे ही हो जाएँगे, अर्थात् जंगल से लबानोन तक, और फरात नामक महानद से लेकर पश्चिम के समुद्र तक तुम्हारी सीमा होगी।