Deuteronomy 12:1 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jo desh tumhare poorvajon ke parameshvar yahova ne tumhen adhaikar men lene ko diya haai, us men jab tak tum boomi par jeevit raho tab tak in vidhaiyon aur niyamon ke manane men chaukasee karana.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“ये विधियाँ और नियम हैं जिनका जीवन भर पालन करने के लिए तुम्हें सावधान रहना चाहिए। तुम्हें इन नियमों का पालन तब तक करना चाहिए जब तक तुम उस देश में रहो जिसे यहोवा तुम्हारे पूर्वजों का परमेश्वर, तुमको दे रहा है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘ये संविधियाँ और आदेश हैं। इनका तुम पालन करोगे और इनके अनुसार तुम उस देश में कार्य करोगे, जो तुम्‍हारे पूर्वजों के प्रभु परमेश्‍वर ने तुम्‍हें प्रदान किया है कि जब तक तुम पृथ्‍वी पर जीवित हो तब तक उस पर अधिकार करो।
Hindi Bible HHBD
जो देश तुम्हारे पूर्वजों के परमेश्वर यहोवा ने तुम्हें अधिकार में लेने को दिया है, उस में जब तक तुम भूमि पर जीवित रहो तब तक इन विधियों और नियमों के मानने में चौकसी करना।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“जो देश तुम्हारे पूर्वजों के परमेश्‍वर यहोवा ने तुम्हें अधिकार में लेने को दिया है, उसमें जब तक तुम भूमि पर जीवित रहो तब तक इन विधियों और नियमों के मानने में चौकसी करना।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उस देश में, जो याहवेह तुम्हारे पूर्वजों के परमेश्वर ने तुम्हें अधिकार करने के लिए दे दिया है, ये नियम और विधि तुम आजीवन—जब तक तुम इस पृथ्वी पर जीवित रहोगे, बड़ी सावधानीपूर्वक पालन करते रहोगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“जो देश तुम्हारे पूर्वजों के परमेश्वर यहोवा ने तुम्हें अधिकार में लेने को दिया है, उसमें जब तक तुम भूमि पर जीवित रहो तब तक इन विधियों और नियमों के मानने में चौकसी करना।