Deuteronomy 12:11 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur tum nidr rahane pao, tab jo sthan tumhara parameshvar yahova apane nam ka nivas ttharane ke liye chun le usee men tum apane homabali, aur melabali, aur dashamansha, aur uttai huin bhentte, aur mannaton kee sab uttm uttm vastuen jo tum yahova ke liye sankalp karoge, nidan jitanee vastuon kee agyaa maain tum ko sunata hoon un sabhon ko vaheen le jaya karana.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब यहोवा अपने लिये विशेष स्थान चुनेगा वह वहाँ अपना नाम प्रतिष्ठित करेगा और तुम उन सभी चीजों को वहीं लाओगे जिनके लिए मैं आदेश दे रहा हूँ। वहीं तुम अपनी होमबलि, अपनी बलियाँ, दशमांश, अपनी विशेष भेंट, यहोवा को वचन दी गई भेंट, अपनी स्वेच्छा भेंट और अपने मवेशियों के झुण्ड एवं रेवड़ का पहलौठा बच्चा लाओ।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब तुम उस स्‍थान पर, जिसको तुम्‍हारा प्रभु परमेश्‍वर चुनेगा और अपने नाम को वहां प्रतिष्‍ठित करेगा, ये सब वस्‍तुएं लाना, जिनका आदेश मैंने तुम्‍हें दिया है: तुम्‍हारी अग्‍नि-बलि और पशु-बलि, तुम्‍हारा दशमांश तथा भेंट जिसको तुम चढ़ाते हो, और तुम्‍हारी समस्‍त मन्नत-बलि, जिसकी मन्नत तुम प्रभु से मानते हो।
Hindi Bible HHBD
और तुम निडर रहने पाओ, तब जो स्थान तुम्हारा परमेश्वर यहोवा अपने नाम का निवास ठहराने के लिये चुन ले उसी में तुम अपने होमबलि, और मेलबलि, और दशमांश, और उठाई हुईं भेंटें, और मन्नतों की सब उत्तम उत्तम वस्तुएं जो तुम यहोवा के लिये संकल्प करोगे, निदान जितनी वस्तुओं की आज्ञा मैं तुम को सुनाता हूं उन सभों को वहीं ले जाया करना।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और तुम निडर रहने पाओ, तब जो स्थान तुम्हारा परमेश्‍वर यहोवा अपने नाम का निवास ठहराने के लिये चुन ले उसी में तुम अपने होमबलि, और मेलबलि, और दशमांश, और उठाई हुई भेंटें; और मन्नतों की सब उत्तम उत्तम वस्तुएँ जो तुम यहोवा के लिये संकल्प करोगे, अर्थात् जितनी वस्तुओं की आज्ञा मैं तुम को सुनाता हूँ उन सभों को वहीं ले जाया करना।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब वह स्थान, जो याहवेह तुम्हारे परमेश्वर अपनी प्रतिष्ठा के लिए चुनेंगे—तुम वहीं वह सब लेकर आओगे, जिसका मैं तुम्हें आदेश दे चुका हूं: होमबलियां, तुम्हारी शेष बलियां, तुम्हारे दसवां अंश, तुम्हारे हाथों के अनुदान, मन्‍नतों की भेंटें और स्वैच्छिक भेंटें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और तुम निडर रहने पाओ, तब जो स्थान तुम्हारा परमेश्वर यहोवा अपने नाम का निवास ठहराने के लिये चुन ले उसी में तुम अपने होमबलि, और मेलबलि, और दशमांश, और उठाई हुई भेंट, और मन्नतों की सब उत्तम-उत्तम वस्तुएँ जो तुम यहोवा के लिये संकल्प करोगे, अर्थात् जितनी वस्तुओं की आज्ञा मैं तुम को सुनाता हूँ उन सभी को वहीं ले जाया करना।