Deuteronomy 12:15 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu too apane sab faattkon ke bheetar apane jee kee ichchha aur apane parameshvar yahova kee dee hui ashaeesh ke anusar pashu marake kha sakega, shuud aur ashuud manushy donon kha sakenge, jaaise ki chikare aur harin ka mansa.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“जिस किसी जगह तुम रहो तुम नीलगाय या हिरन जैसे अच्छे जानवरों को मारकर खा सकते हो। तुम उतना माँस खा सकते हो जितना तुम चाहो, जितना यहोवा तुम्हारा परमेश्वर तम्हें दे। कोई भी व्यक्ति इस माँस को खा सकता है, चाहे वह पवित्र हो या अपवित्र।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘फिर भी तू अपने किसी भी नगर में पशु मार कर अपनी इच्‍छा और प्रभु परमेश्‍वर द्वारा दी गई आशिष के अनुसार मांस खा सकता है। शुद्ध और अशुद्ध मनुष्‍य उसको खा सकते हैं, जैसे चिकारे या हरिण का मांस।
Hindi Bible HHBD
परन्तु तू अपने सब फाटकों के भीतर अपने जी की इच्छा और अपने परमेश्वर यहोवा की दी हुई आशीष के अनुसार पशु मारके खा सकेगा, शुद्व और अशुद्व मनुष्य दोनों खा सकेंगे, जैसे कि चिकारे और हरिण का मांस।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“परन्तु तू अपने सब फाटकों के भीतर अपने जी की इच्छा और अपने परमेश्‍वर यहोवा की दी हुई आशीष के अनुसार पशु मारके खा सकेगा, शुद्ध और अशुद्ध मनुष्य दोनों खा सकेंगे, जैसे कि चिकारे और हरिण का मांस।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिर भी, तुम अपने नगर की सीमा के भीतर पशु का वध कर सकते हो, और उसके मांस का उपभोग कर सकते हो; अपनी इच्छा अनुसार, जैसा भी याहवेह तुम्हारे परमेश्वर तुम्हें समर्थ बनाएं, जैसा कि उनका आशीर्वाद तुम्हारे साथ है ही; तुम चाहे सांस्कारिक रीति से शुद्ध हो अथवा अशुद्ध, तुम उसका उपभोग कर सकते हो, चाहे वह हिरण हो अथवा छोटा मृग.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“परन्तु तू अपने सब फाटकों के भीतर अपने जी की इच्छा और अपने परमेश्वर यहोवा की दी हुई आशीष के अनुसार पशु मारकर खा सकेगा, शुद्ध और अशुद्ध मनुष्य दोनों खा सकेंगे, जैसे कि चिकारे और हिरन का माँस।