Deuteronomy 12:17 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir apane ann, va naye dakhmadha, va ttttke tel ka dashamansha, aur apane gaya-baailon va bhed-bakaariyon ke paahilautte, aur apanee mannaton kee koi vastu, aur apane svechchhabaali, aur uttai hui bhentten apane sab faattkon ke bheetar n khana
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“कुछ ऐसी चीजें है जिन्हें तुम्हें उन जगहों पर नहीं खाना चाहिए जहाँ तुम रहते हो। वे चीजें ये हैः परमेश्वर के हिस्से के तुम्हारे अन्न का कोई भाग, उसके हिस्से की नई दाखमधु और तेल का कोई भाग, तुम्हारे मवेशियों के झुण्ड या रेवड़ का पहलौठा बच्चा, परमेश्वर को वचन दी गई कोई भेंट, कोई स्वेच्छा भेंट या कोई भी परमेश्वर की अन्य भेंट।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तू अपने नगर के भीतर अपने अन्न, अंगूर के रस, अथवा तेल के दशमांश को, या गाय-बैल, भेड़-बकरी के पहलौठे पशु को, अथवा मन्नत-बलि को जिसकी मन्नत तू मानता है, या स्वेच्छा-बलि को, अथवा भेंट को जिसको तू चढ़ाता है, नहीं खाएगा।
Hindi Bible HHBD
फिर अपने अन्न, वा नये दाखमधु, वा टटके तेल का दशमांश, और अपने गाय- बैलों वा भेड़- बकरियों के पहिलौठे, और अपनी मन्नतों की कोई वस्तु, और अपने स्वेच्छाबलि, और उठाई हुई भेंटें अपने सब फाटकों के भीतर न खाना;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर अपने अन्न, या नये दाखमधु, या टटके तेल का दशमांश, और अपने गाय–बैलों, या भेड़–बकरियों के पहिलौठे, और अपनी मन्नतों की कोई वस्तु, और अपने स्वेच्छाबलि, और उठाई हुई भेंटें अपने सब फाटकों के भीतर न खाना;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम्हारे अन्न, अंगूर के रस, तेल का दसवां अंश, भेड़-बकरी अथवा पशुओं के पहिलौठे, मन्नत की भेंट, तुम्हारी स्वैच्छिक भेंट और तुम्हारी हस्तकृति के अनुदान का उपभोग, तुम्हारी नगर सीमा के भीतर करना अनुमति नहीं है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर अपने अन्न, या नये दाखमधु, या टटके तेल का दशमांश, और अपने गाय-बैलों या भेड़-बकरियों के पहलौठे, और अपनी मन्नतों की कोई वस्तु, और अपने स्वेच्छाबलि, और उठाई हुई भेंटें अपने सब फाटकों के भीतर न खाना;