Deuteronomy 12:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jin jatiyon ke tum aadhaikaree hoge unake log unche unche pahadon va tteelon par, va kisee bhanti ke hare vraksha ke tale, jitane sthanon men apane devataon kee upasana karate haai, un sabhon ko tum pooree reeati se nashtt kar dalana
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम उस प्रदेश को उन राष्ट्रों से लोगे जो अब वहाँ रह रहे हैं। तुम्हें उन सभी जगहों को पूरी तरह नष्ट कर देना चाहिए जहाँ ये राष्ट्र अपने देवताओं की पूजा करते हैं। ये स्थान ऊँचे पहाड़ों, पहाड़ियों और हरे वृक्षों के नीचे हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुम उच्‍च पहाड़ों-पहाड़ियों पर स्‍थित तथा हरे वृक्षों के नीचे की सब पूजा-वेदियों को पूर्णत: ध्‍वस्‍त कर देना, जहाँ वे राष्‍ट्र जिन्‍हें तुम निकालोगे, अपने देवताओं की पूजा करते हैं।
Hindi Bible HHBD
जिन जातियों के तुम अधिकारी होगे उनके लोग ऊंचे ऊंचे पहाड़ों वा टीलों पर, वा किसी भांति के हरे वृक्ष के तले, जितने स्थानों में अपने देवताओं की उपासना करते हैं, उन सभों को तुम पूरी रीति से नष्ट कर डालना;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जिन जातियों के तुम अधिकारी होगे उसके लोग ऊँचे ऊँचे पहाड़ों या टीलों पर, या किसी भाँति के हरे वृक्ष के तले, जितने स्थानों में अपने देवताओं की उपासना करते हैं, उन सभों को तुम पूरी रीति से नष्‍ट कर डालना;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम उन सारे स्थानों को पूरी तरह ध्वस्त कर दोगे, जहां तुम्हारे द्वारा उन राष्ट्रों से छीने गए, उन स्थानों पर वे राष्ट्र अपने देवताओं की उपासना किया करते थे; पर्वत शिखरों पर, टीलों पर और हर एक हरे वृक्ष की छाया में.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जिन जातियों के तुम अधिकारी होगे उनके लोग ऊँचे-ऊँचे पहाड़ों या टीलों पर, या किसी भाँति के हरे वृक्ष के तले, जितने स्थानों में अपने देवताओं की उपासना करते हैं, उन सभी को तुम पूरी रीति से नष्ट कर डालना;