Deuteronomy 13:18 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
yah tab hoga jab too apane parameshvar yahova kee jitanee agyaaaen maain aj tujhe sunata hoon un sabhon ko manega, aur jo tera parameshvar yahova kee draashtti men tteek haai vahee karega..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यह तब होगा जब तुम यहोवा अपने परमेश्वर की बात सुनोगे अर्थात् यदि तुम उन आदेशों का पालन करोगे जिन्हें मैं तुम्हें आज दे रहा हूँ। तुम्हें वही करना चाहिए जिसे यहोवा तुम्हारा परमेश्वर उचित बताता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
पर यह तब होगा जब तू अपने प्रभु परमेश्वर की वाणी को सुनेगा, उसकी उन सब आज्ञाओं का पालन करेगा, जिनके अनुसार कार्य करने का आदेश मैं आज तुझे दे रहा हूँ; और जो कार्य तेरे प्रभु परमेश्वर की दृष्टि में उचित है, उसी को तू करेगा।
Hindi Bible HHBD
यह तब होगा जब तू अपने परमेश्वर यहोवा की जितनी आज्ञाएं मैं आज तुझे सुनाता हूं उन सभों को मानेगा, और जो तेरा परमेश्वर यहोवा की दृष्टि में ठीक है वही करेगा।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यह तब होगा जब तू अपने परमेश्वर यहोवा की जितनी आज्ञाएँ मैं आज तुझे सुनाता हूँ उन सभों को मानेगा और जो तेरे परमेश्वर यहोवा की दृष्टि में ठीक है वही करेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यदि तुम, याहवेह अपने परमेश्वर का स्वर सुनकर उन सारे आदेशों का पालन करोगे, जो मैं आज तुम्हें सौंप रहा हूं, और वही करते रहोगे, जो याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर की दृष्टि में सही है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यह तब होगा जब तू अपने परमेश्वर यहोवा की जितनी आज्ञाएँ मैं आज तुझे सुनाता हूँ उन सभी को मानेगा, और जो तेरे परमेश्वर यहोवा की दृष्टि में ठीक है वही करेगा।