Deuteronomy 13:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
usako avashy ghaat karana usake ghaat karane men paahile tera hath utte, peechhe sab logon ke hath utte.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम्हें उसे मार डालना चाहिए। तुम्हें उसे पत्थरों से मार डालना चाहिए! पत्थर उठाने वालों में तुम्हें पहला होना चाहिए और उसे मारना चाहिए। तब सभी लोगों को उसे मार देने के लिए उस पर पत्थर फेंकना चाहिए। क्यों? क्योंकि उस व्यक्ति ने तुम्हें यहोवा तुम्हारे परमेश्वर से दूर हटाने का प्रयास किया। यहोवा केवल एक है जो तुम्हें मिस्र से लाया, जहाँ तुम दास थे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वरन् तू निश्‍चय ही उसका वध करना। उसको मार डालने के लिए तेरा ही हाथ सर्वप्रथम उठे और तेरे पश्‍चात् दूसरे लोगों का हाथ।
Hindi Bible HHBD
उसको अवश्य घात करना; उसके घात करने में पहिले तेरा हाथ उठे, पीछे सब लोगों के हाथ उठे।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसको अवश्य घात करना; उसको घात करने में पहिले तेरा हाथ उठे, पीछे सब लोगों के हाथ उठें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
ज़रूरी है कि तुम उसका वध कर दो. उसके वध में तुम्हारा ही हाथ पहला होगा, इसके बाद देश के अन्य लोगों का.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसको अवश्य घात करना; उसको घात करने में पहले तेरा हाथ उठे, उसके बाद सब लोगों के हाथ उठें।