Deuteronomy 14:2 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kyonaki too apane parameshvar yahova ke liye aek paavitra samaj haai, aur yahova ne tujh ko prathvee bhr ke samast deshaen ke logon men se apanee nij sampati hone ke liye chun liya haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
क्यों? क्योंकि तुम अन्य लोगों से भिन्न हो। तुम यहोवा अपने परमेश्वर के विशेष लोग हो। उसने संसार के सभी लोगों में से, तुम्हें अपने विशेष लोगों के रूप मे चुना है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुम अपने प्रभु परमेश्‍वर की पवित्र प्रजा हो। प्रभु ने तुम्‍हें अपनी प्रजा, अपनी निज सम्‍पत्ति बनाने के लिए पृथ्‍वी की समस्‍त जातियों में से तुम्‍हें चुना है।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि तू अपने परमेश्वर यहोवा के लिये एक पवित्रा समाज है, और यहोवा ने तुझ को पृथ्वी भर के समस्त देशों के लोगों में से अपनी निज सम्पति होने के लिये चुन लिया है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि तू अपने परमेश्‍वर यहोवा के लिये एक पवित्र समाज है, और यहोवा ने तुझ को पृथ्वी भर के समस्त देशों के लोगों में से अपनी निज सम्पत्ति होने के लिये चुन लिया है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्योंकि याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर के लिए तुम एक पवित्र, अलग, लोक समूह हो. याहवेह ने तुम्हें सारी पृथ्वी के सारे मनुष्यों में से अपनी निज सम्‍पत्ति बनाने के लिए चुन लिया है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि तू अपने परमेश्वर यहोवा के लिये एक पवित्र प्रजा है, और यहोवा ने तुझको पृथ्वी भर के समस्त देशों के लोगों में से अपनी निज सम्पत्ति होने के लिये चुन लिया है।