Deuteronomy 14:26 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur vahan gaya-baail, va bhed-bakaree, va dakhmadha, va madira, va kisee bhanti kee vastu kyon n ho, jo tera jee chahe, use usee roopaye se mol lekar apane gharane samet apane parameshvar yahova ke samhane khakar anand karana.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उस धन का उपयोग जो कुछ तुम चाहो उसके खरीदने में करो—गाय, भेड़, दाखमधु या अन्य स्वादिष्ट पेय या कोई अन्य चीज़ जो तुम चाहते हो। तब तुम्हें और तुम्हारे परिवार को खाना चाहिए और योहवा अपने परमेश्वर के साथ वहाँ उस स्थान पर आनन्द मनाना चाहिए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वहाँ तू अपनी इच्छा के अनुसार किसी भी वस्तु पर रुपया व्यय कर सकता है: गाय-बैल, भेड़-बकरी, अंगूर का रस और मदिरा, जिस किसी में तेरी रुचि हो। तू वहाँ अपने प्रभु परमेश्वर के सम्मुख उसको खाना, और अपने परिवार के साथ आनन्द मनाना।
Hindi Bible HHBD
और वहां गाय- बैल, वा भेड़- बकरी, वा दाखमधु, वा मदिरा, वा किसी भांति की वस्तु क्यों न हो, जो तेरा जी चाहे, उसे उसी रूपये से मोल लेकर अपने घराने समेत अपने परमेश्वर यहोवा के साम्हने खाकर आनन्द करना।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और वहाँ गाय–बैल, या भेड़–बकरी, या दाखमधु, या मदिरा, या किसी भाँति की वस्तु क्यों न हो, जो तेरा जी चाहे, उसे उसी रुपये से मोल लेकर अपने घराने समेत अपने परमेश्वर यहोवा के सामने खाकर आनन्द करना।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस धनराशि का उपयोग तुम स्वेच्छानुरूप कर सकते हो: बछड़ों, भेड़ों, अंगूर का रस अथवा दाखमधु के खरीदने के लिए अथवा अपनी इच्छित वस्तु के खरीदने के लिए. तुम सपरिवार याहवेह, अपने परमेश्वर की उपस्थिति में खुश होते हुए इनको खा सकोगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और वहाँ गाय-बैल, या भेड़-बकरी, या दाखमधु, या मदिरा, या किसी भाँति की वस्तु क्यों न हो, जो तेरा जी चाहे, उसे उसी रुपये से मोल लेकर अपने घराने समेत अपने परमेश्वर यहोवा के सामने खाकर आनन्द करना।