Deuteronomy 15:14 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
varan apanee bhed-bakaariyo, aur khlihan, aur dakhmadha ke kund men se bahutayat se dena tere parameshvar yahova ne tujhe jaaisee ashaeesh dee ho usee ke anusar use dena.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम्हें उस व्यक्ति को अपने रेवड़ों का एक बड़ा भाग, खलिहान से एक बड़ा भाग और दाखमधु से एक बड़ा भाग देना चाहिए। यहोवा तुम्हारे परमेश्वर ने तुम्हें बहुत अच्छी चीज़ों की प्राप्ति का आशीर्वाद दिया है। उसी तरह तुम्हें भी अपने दास को बहुत सारी अच्छी चीज़ें देनी चाहिए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वरन् उसे अपनी भेड़-बकरियों, खलिहान और अंगूर के रस-कुण्ड में से उदार हृदय से देना। जैसी तेरे प्रभु परमेश्वर ने तुझे आशिष दी है, उसके अनुसार उसे देना।
Hindi Bible HHBD
वरन अपनी भेड़- बकरियों, और खलिहान, और दाखमधु के कुण्ड में से बहुतायत से देना; तेरे परमेश्वर यहोवा ने तुझे जैसी आशीष दी हो उसी के अनुसार उसे देना।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वरन् अपनी भेड़–बकरियों, और खलिहान, और दाखमधु के कुण्ड में से उसको बहुतायत से देना; तेरे परमेश्वर यहोवा ने तुझे जैसी आशीष दी हो उसी के अनुसार उसे देना।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम उसे अपनी भेड़-बकरियों से, अपने खलिहान से और अपने अंगूर के रसकुंड में से उदारतापूर्वक देकर ही विदा करोगे; याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर ने तुम्हें जैसे आशीष दी है, वैसे ही तुम भी उसी परिमाण में उन्हें दो.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वरन् अपनी भेड़-बकरियों, और खलिहान, और दाखमधु के कुण्ड में से बहुतायत से देना; तेरे परमेश्वर यहोवा ने तुझे जैसी आशीष दी हो उसी के अनुसार उसे देना।