Deuteronomy 15:18 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab too usako apane pas se svatantra karake jane de, tab use chhod dena tujh ko kaattnai n jan pade kyonaki us ne chh: varsha do majadooron ke barabar teree seva kee haai. aur tera parameshvar yahova tere sare kamon men tujh ko ashaeesh dega..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“तुम अपने दास को मुक्त करते समय दुःख का अनुभव मत करो। याद रखो, छः वर्ष तक तुम्हारी सेवा, उससे आधी रकम पर उसने की जितनी मजदूरी पर रखे गए व्यक्ति को देनी पड़ती है। यहोवा तुम्हारा परमेश्वर तुम जो करोगे उसके लिए आशीष देगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘जब तू उसे स्वतन्त्र करके जाने देगा तब उसकी यह स्वतन्त्रता तुझे कठिन न जान पड़े; क्योंकि उसने दो मजदूर के बराबर छ: वर्ष तक तेरी सेवा की है। तेरा प्रभु परमेश्वर तेरे सब कार्यों पर तुझे आशिष देगा।
Hindi Bible HHBD
जब तू उसको अपने पास से स्वतंत्रा करके जाने दे, तब उसे छोड़ देना तुझ को कठिन न जान पड़े; क्योंकि उस ने छ: वर्ष दो मजदूरों के बराबर तेरी सेवा की है। और तेरा परमेश्वर यहोवा तेरे सारे कामों में तुझ को आशीष देगा।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब तू उसको अपने पास से स्वतन्त्र करके जाने दे, तब उसे छोड़ देना तुझ को कठिन न जान पड़े; क्योंकि उसने छ: वर्ष दो मजदूरों के बराबर तेरी सेवा की है। और तेरा परमेश्वर यहोवा तेरे सारे कामों में तुझ को आशीष देगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम्हारी दृष्टि में उसे मुक्त कर देना कोई कठिन काम न हो. उसने इन छः सालों में वैतनिक श्रमिक की अपेक्षा दोगुनी सेवा दी है. तब याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर तुम्हारे हर एक काम में तुम्हें समृद्धि प्रदान करेंगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब तू उसको अपने पास से स्वतंत्र करके जाने दे, तब उसे छोड़ देना तुझको कठिन न जान पड़े; क्योंकि उसने छः वर्ष दो मजदूरों के बराबर # तेरी सेवा की है। और तेरा परमेश्वर यहोवा तेरे सारे कामों में तुझको आशीष देगा।