Deuteronomy 15:19 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
teree gayon aur bhed-bakaariyon ke jitane pahilautte nar hon un sabhon ko apane parameshvar yahova ke liye paavitra rakhna apanee gayon ke pahilautton se koi kam n lena, aur n apanee bhed-bakaariyon ke paahilautton ka un katarana.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“तुम अपने झुण्ड या रेवड़ में सभी पहलौठे बच्चों को यहोवा का विशेष जानवर बना देना। उनमें से किसी जानवर का उपयोग तुम अपने काम के लिए न करो। इन भेड़ों में से किसी का ऊन न काटो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘ तू अपनी गायों, भेड़-बकरियों के समस्‍त पहिलौठे नर बच्‍चे अपने प्रभु परमेश्‍वर को अर्पित करना। गायों के पहिलौठे बछड़े से कोई काम मत लेना, और न भेड़-बकरियों के पहिलौठे का ऊन कतरना।
Hindi Bible HHBD
तेरी गायों और भेड़- बकरियों के जितने पहिलौठे नर हों उन सभों को अपने परमेश्वर यहोवा के लिये पवित्रा रखना; अपनी गायों के पहिलौठों से कोई काम न लेना, और न अपनी भेड़- बकरियों के पहिलौठों का ऊन कतरना।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“तेरी गायों और भेड़–बकरियों के जितने पहिलौठे नर हों उन सभों को अपने परमेश्‍वर यहोवा के लिये पवित्र रखना; अपनी गायों के पहिलौठे से कोई काम न लेना, और न अपनी भेड़–बकरियों के पहिलौठे का ऊन कतरना।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम याहवेह, अपने परमेश्वर को अपने भेड़-बकरियों और गाय-बैलों में से हर एक पहिलौठे नर को समर्पित कर दोगे. तुम न पहिलौठे बछड़े से मेहनत कराओगे और न ही भेड़-बकरियों के पहिलौठे मेमने का ऊन कतरोगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“तेरी गायों और भेड़-बकरियों के जितने पहलौठे नर हों उन सभी को अपने परमेश्वर यहोवा के लिये पवित्र रखना; अपनी गायों के पहिलौठों से कोई काम न लेना, और न अपनी भेड़-बकरियों के पहिलौठों का ऊन कतरना।