Deuteronomy 15:21 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
parantu yadi us men kisee prakar ka dosh ho, arthata vah langada va andha ho, va us men kisee aur hee prakar kee burai ka dosh ho, to use apane parameshvar yahova ke liye baali n karana.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“किन्तु यदि जानवर में कोई दोष हो, या लंगड़ा, अन्धा हो या इसमें कोई अन्य दोष हो, तो तुम्हें उसे यहोवा अपने परमेश्वर को भेंट नहीं चढ़ानी चाहिए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यदि उसमें किसी प्रकार का कलंक है, यदि वह लंगड़ा है, अथवा अंधा है, या उसमें अन्‍य प्रकार का गंभीर दोष है, तो उसको अपने प्रभु परमेश्‍वर के लिए बलि मत करना।
Hindi Bible HHBD
परन्तु यदि उस में किसी प्रकार का दोष हो, अर्थात् वह लंगड़ा वा अन्धा हो, वा उस में किसी और ही प्रकार की बुराई का दोष हो, तो उसे अपने परमेश्वर यहोवा के लिये बलि न करना।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु यदि उसमें किसी प्रकार का दोष हो, अर्थात् वह लंगड़ा या अन्धा हो, या उसमें किसी और ही प्रकार की बुराई का दोष हो, तो उसे अपने परमेश्‍वर यहोवा के लिये बलि न करना।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मगर यदि इसमें किसी प्रकार का दोष हो, जैसे विकलांगता, अंधापन या दूसरा कोई भी स्पष्ट दोष, तो तुम इसे याहवेह तुम्हारे परमेश्वर के लिए बलि अर्पित नहीं करोगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु यदि उसमें किसी प्रकार का दोष हो, अर्थात् वह लँगड़ा या अंधा हो, या उसमें किसी और ही प्रकार की बुराई का दोष हो, तो उसे अपने परमेश्वर यहोवा के लिये बलि न करना।