Deuteronomy 16:10 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab apane parameshvar yahova kee ashaeesh ke anusar usake liye svechchha bali dekar attvaron nam pavrva manana
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब यहोवा अपने परमेश्वर के लिए सप्ताहों का पर्व करो। इसे एक स्वेच्छा बलि उसे लाकर करो। तुम्हें कितना देना है, इसका निश्चय यह सोचकर करो कि यहोवा तुम्हारे परमेश्वर ने तुम्हें कितना आशीर्वाद दिया है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो आशिष तेरे प्रभु परमेश्वर ने तुझे दी है, उसके अनुपात के अनुसार अपने हाथ से स्वेच्छा-बलि चढ़ाना और अपने प्रभु परमेश्वर के लिए सप्त-सप्ताह का पर्व मनाना।
Hindi Bible HHBD
तब अपने परमेश्वर यहोवा की आशीष के अनुसार उसके लिये स्वेच्छा बलि देकर अठवारों नाम पर्व्व मानना;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब अपने परमेश्वर यहोवा की आशीष के अनुसार उसके लिये स्वेच्छाबलि देकर सप्ताहों नाम पर्व मानना;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब तुम्हें सप्ताहों के उत्सव को मनाना होगा. याहवेह तुम्हारे परमेश्वर के लिए उनसे प्राप्त हुई आशीषों के अनुपात में स्वैच्छिक भेंट लेकर उपस्थित होना होगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब अपने परमेश्वर यहोवा की आशीष के अनुसार उसके लिये स्वेच्छाबलि देकर सप्ताहों का पर्व मानना;