Deuteronomy 16:20 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jo kuchh nitant tteek haai usee ka peechha pakade rahana, jis se too jeevit rahe, aur jo desh tera parameshvar yahova tujhe deta haai usaka aadhaikaree bana rahe..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तुम्हें हर समय निष्पक्ष तथा न्याय संगत होने का पूरा प्रयास करना चाहिए। तब तुम जीवित रहोगे और तुम उस देश को पाओगे जिसे यहोवा तुम्हारा परमेश्वर तुम्हें दे रहा है और तुम उसमें रहोगे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तू न्‍याय, केवल न्‍याय का अनुसरण करना, जिससे तू उस देश में, जिसको तेरा प्रभु परमेश्‍वर तुझे दे रहा है, जीवित रहे और उस पर अधिकार करे।
Hindi Bible HHBD
जो कुछ नितान्त ठीक है उसी का पीछा पकड़े रहना, जिस से तू जीवित रहे, और जो देश तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे देता है उसका अधिकारी बना रहे।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जो कुछ नितान्त ठीक है उसी का पीछा पकड़े रहना, जिससे तू जीवित रहे, और जो देश तेरा परमेश्‍वर यहोवा तुझे देता है उसका अधिकारी बना रहे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तुम न्याय और सिर्फ न्याय ही का पालन करो, कि तुम जीवित रह सको और उस देश पर अधिकार कर सको, जो याहवेह, तुम्हारे परमेश्वर तुम्हें प्रदान कर रहे हैं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जो कुछ नितान्त ठीक है उसी का पीछा करना, जिससे तू जीवित रहे, और जो देश तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे देता है उसका अधिकारी बना रहे।