Deuteronomy 16:3 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
usake sang koi khmeeree vastu n khana sat din tak akhmeeree rottee jo du:kh kee rottee haai khaya karana kyonaki too misr desh se utavalee karake nikala tha isee reeati se tujh ko misr desh se nikalane ka din jeevan bhr smaran rahega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस भेंट के साथ खमीर वाली रोटी मत खाओ। तुम्हें सात दिन तक अखमीरी रोटी खानी चाहिए। इस रोटी को ‘विपत्ति की रोटी’ कहते हैं। यह तुम्हें मिस्र में जो विपत्तियाँ तुम पर पड़ी उसे याद दिलाने में सहायता करेंगे। याद करो कि कितनी शीघ्रता से तुम्हें वह देश छोड़ना पड़ा। तुम्हें उस दिन को तब तक याद रखना चाहिए जब तक तुम जीवित रहो।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तू उस पशु-बलि के साथ खमीरी रोटी मत खाना। तू सात दिन तक उसके साथ बेखमीर रोटी, “दु:ख की रोटी” खाना, क्योंकि तू मिस्र देश से हड़बड़ी में निकला था। इस प्रकार तू अपने जीवन भर उस दिन को स्मरण रखेगा, जब तू मिस्र देश से बाहर निकला था।
Hindi Bible HHBD
उसके संग कोई खमीरी वस्तु न खाना; सात दिन तक अखमीरी रोटी जो दु:ख की रोटी है खाया करना; क्योंकि तू मि देश से उतावली करके निकला था; इसी रीति से तुझ को मि देश से निकलने का दिन जीवन भर स्मरण रहेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसके संग कोई ख़मीरी वस्तु न खाना; सात दिन तक अख़मीरी रोटी जो दु:ख की रोटी है खाया करना; क्योंकि तू मिस्र देश से उतावली करके निकला था; इस रीति से तुझ को मिस्र देश से निकलने का दिन जीवन भर स्मरण रहेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इस भोजन में खमीर बिलकुल न मिला हो. सात दिनों तक तुम खमीर रहित भोजन—दुःख का भोजन—का उपभोग ही करोगे; क्योंकि मिस्र देश से तुम्हारा निकलना जल्दी में हुआ था. इस उत्सव का एकमात्र उद्देश्य यही है कि तुम जीवन भर मिस्र से निकलने के दिन को याद रख सको.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसके संग कोई ख़मीरी वस्तु न खाना; सात दिन तक अख़मीरी रोटी जो दुःख की रोटी है खाया करना; क्योंकि तू मिस्र देश से उतावली करके निकला था; इसी रीति से तुझको मिस्र देश से निकलने का दिन जीवन भर स्मरण रहेगा।